ओलंपिक के बाद जापान में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन! सरकार ने आपातकाल की मियाद बढ़ाई
टोक्यो, 16 अगस्त: कोरोना का कहर पूरी दुनिया में जारी है। हालांकि पहले की तुलना में कई देशों में कोरोना का प्रभाव थोड़ा कम देखने को मिल रहा हैं, जिसमें भारत भी एक हैं, लेकिन हाल ही ओलंपिक खेल पूरे होने के बाद जापान में कोरोना को लेकर स्थिति ठीक नहीं है। जापान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में जहां जापानी सरकार ने पहले 31 अगस्त तक कुछ शहरों में 'आपातकाल की स्थिति' घोषणा की थी। वहीं अब उस लॉकडाउन को बढ़ाकर मिड सितंबर तक करने का फैसला किया है, जिसकी जानकारी Sankei Shimbun डेली रिपोर्ट में सामने आई है।

आपातकाल को सितंबर तक बढ़ाने का फैसला
जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेल तो अच्छे से संपन्न हो गए, लेकिन कोरोना ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी हैं। टोक्यो से हैरान करने देने वाले कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। इस बीच टोक्यो सहित कई शहरों में आपातकाल की स्थित वाले लॉकडाउन को सितंबर के मध्य तक बढ़ाने के साथ-साथ कई और शहरों को इसमें जोड़ने का फैसला किया जा रहा है।

दर्शकों के बिना हुए थे ओलंपिक
एनएचके पब्लिक टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार टोक्यो पैरालिंपिक के से संबंधित 4 दलों की एक बैठक 24 अगस्त से शुरू होने वाली है, जो सोमवार को बाद में बैठक करके तय करेगी कि दर्शकों की समस्या से कैसे निपटा जाए। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि आयोजकों ने पिछले हफ्ते पैरालंपिक कार्यक्रमों में दर्शकों को सीमित करने पर सहमति व्यक्त की है। टोक्यो में आपातकाल की स्थिति जारी रहने के कारण ओलंपिक ज्यादातर दर्शकों के बिना आयोजित किए गए थे।

टोक्यों से सामने आए 4295 नए केस
हालांकि जापानी सरकार ने बार-बार आपात स्थिति लागू की है, लेकिन उनकी प्रभावशीलता सीमित कानूनों के कारण सीमित है कि सरकार केवल सहयोग का अनुरोध कर सकती हैं। वहीं गर्मी की छुट्टियों को भी कोरोना के नए मामलों में वृद्धि का जिम्मेदार ठहराया गया है। बता दें कि जापान में सिर्फ लगभग 36 प्रतिशत लोगों को ही कोरोना की पूरी खुराक मिल पाई है। वहीं टोक्यो ने रविवार को 4295 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं।

पैरालिंपिक खेलों का होगा आयोजन
आपको बता दें कि पहले जापान की सरकार ने टोक्यो, सैतामा, चिबा, कानागावा, ओसाका और ओकिनावा में 31 अगस्त तक के लिए आपातकाल की स्थित लागू कर दी थी, लेकिन स्थिति में काबू नहीं होने के बाद इसको मिड सितंबर तक बढ़ाने का फैसला जा सकता है। वहीं अब ओलंपिक खत्म होने के बाद पैरालिंपिक खेलों का 24 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजन होगा।












Click it and Unblock the Notifications