टोक्यो में डोनाल्ड ट्रंप कर रहे थे शिंजो आबे से मुलाकात, तभी आई सीरियल ब्लास्ट की धमकी

टोक्यो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात कर रहे थे, तब पुलिस को सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी मिली। ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने ट्रंप की सुरक्षा के लिए पूरे शहर में सिक्योरिटी बढ़ा दी। जापान में इस प्रकार की धमकियां बहुत कम देखने को मिलती है। एशिया दौरे पर निकले ट्रंप जापान में शिंजो आबे से मुलाकात कर साउथ कोरिया के लिए रवाना हो गए।

ट्रंप दौर पर जापान को मिली सीरियल ब्लास्ट की धमकी

हालांकि, अभी तक कोई बम या एक्सप्लोसिव नहीं मिला और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। जापान पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी सिंगा प्रांत में एक नौका कंपनी को किसी शख्स ने फोन कर पर्यटन जहाज के भीतर बम और एक घंटे के भीतर इसमें विस्फोट होने का दावा किया था। इस धमकी के बाद पुलिस ने जहाज की छानबीन की, लेकिन इसमें किसी प्रकार विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, जहाज में बम होने के दावे की अफवाह के बाद करीब 300 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन पुलिस उस शख्स का पता लगाने में जुटी है जिसने धमक देकर अफरा-तफरी मचा दी।

इसी तरह का एक फोन कॉल हिरोशिमा स्थित एक नौका कंपनी को भी मिली थी। शख्स ने दावा किया था कि कंपनी के एक जहाज में एक घंटे के भीतर बम विस्फोट होगा। इसके बाद नौका अभियानों को प्रांत के तट से लेकर इत्सुकुशिमा तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+