Earthquake: जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 6.3 रही तीव्रता, 3 दिनों में तीसरी बार हिली धरती
Earthquake in Japan: जापान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 रही। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान में पिछले 3 दिन में तीसरी बार आज भूकंप आया है। 26 दिसंबर की दोपहर 12 बजे जापान के इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) में भूकंप आया था। अगले दिन 27 दिसंबर को जापान के ही होक्काइडो क्षेत्र में भूंकप के झटके लगे थे। आज 28 दिसंबर को कुरिल द्वीप में भूकंप के झटके लगे हैं।













Click it and Unblock the Notifications