जापान: ओकिनावा में अमरीकी सेना की शराब पर प्रतिबंध

ओकिवाना सैन्य अड्डा
AFP
ओकिवाना सैन्य अड्डा

जापान के ओकिनावा द्वीप पर एक हादसे के बाद अमरीकी सेना ने वहां रहने वाले अपने सभी सैनिकों के शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस हादसे में एक अमरीकी सैनिक शामिल थे जिन पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है.

ओकिनावा में अमरीकी सैनिकों को सैन्य अड्डों या घरों में ही रहने के लिए कहा गया है.

रविवार को एक अमरीकी सैनिक का ट्रक एक मिनीवैन से टकरा गया था. इस हादसे में मिनीवैन के ड्राइवर की मौत हो गई.

जापान में मौजूद अमरीकी सैनिकों में से आधे से अधिक ओकिनावा में हैं. लंबे वक्त से यहां के स्थानीय निवासी अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति से नाराज़ हैं.

अमरीकी सेना ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि की है इस हादसे में शामिल थे. अमरीकी सेना ने कहा है कि "इस हादसे का एक कारण शराब भी हो सकती है."

अमरीकी सेना
AFP
अमरीकी सेना

सेना ने पूरे जापान में मौजूद अपने सैनिकों के लिए ये घोषणा की है कि "ज़िम्मेदार तरीके से शराब के इस्तेमाल के लिए, विपरीत परिस्थितियों में जोखिम लेने और अनुकुल व्यवहार के लिए सभी को ट्रेनिंग लेनी होगी."

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार, जापान की पुलिस ने कहा कि सैनिक के खून के नमूने में शराब की मात्रा तय सीमा से तीन गुना अधिक पाई गई.

पुलिस का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने और उस कारण हुई मौत के आरोप में अमरीकी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अमरीकी सेना से नाराज़गी

दक्षिणी जापान में ओकिनावा में अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी दोनों देशों के बीच हुए रक्षा सहयोग के आधार पर की गई है. इसके तहत यहां 26,000 अमरीकी सैनिकों को रखा गया है.

सरकार इन्हें द्वीप के कम आबादी वाले इलाकों में पुनर्स्थापित करने की योजना बना रही है लेकिन ओकिनावा के निवासियों की मांग है कि यहां से सैन्य अड्डे को हटाया जाए.

ओकिनावा के निवासियों का आरोप है कि यहां होने वाले कई अपराधों और हादसों के लिए सैनिक ज़िम्मेदार हैं.

साल 1995 में यहां बारह साल की एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था जिसके बाद से यहां से सैन्य अड्डे को हटाने की मांग बढ़ी है. इस मामले में अमरीकी सैनिकों के शामिल होने की बात कही जाती है.

2016 में एक महिला की हत्या के लिए सैन्य अड्डे पर काम कर चुके एक पूर्व सैनिक पर आरोप लगाया गया था. इसके बाद वहां अस्थाई तौर पर शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और रात के वक्त का कर्फ्यू भी लगाया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+