जम्मू कश्मीर: पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा लस्सीपुरा पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने ग्रेनेड से अटैक किया है। आतंकियों ने शाम को ग्रेनेड से अटैक किया जो पुलिस स्टेशन के बाहर जाकर गिरा। जवाब में सुरक्षा बलों के जवानों ने फायरिंग की है।

लस्सीपुरा में हुए अटैक में फिलहाल कोई हताहत की खबर नहीं है। जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार पुलिस स्टेशन और सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड अटैक कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। जम्मू कश्मीर में रमजान को देखते हुए सीजफायर चल रही है, लेकिन आतंकी और पत्थरबाज लगातार सेना पर अटैक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications