नहीं रहे जेम्स बॉन्ड के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता रोजर मूर

रोजर ने 'दि स्पाई हू लव्ड मी' और 'लिव एंड लेट डाई' जैसी सुपरहिट बॉन्ड में काम किया था।

नई दिल्ली। सात बार जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता रोजर मूर का निधन हो गया है। वो 89 साल के थे। रोजर इन दिनों स्विटजरलैंड में थे और कैंसर से लड़ रहे थे।

नहीं रहे जेम्स बॉन्ड के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता रोजर मूर

रोजर का जन्म लंदन में साल 1927 में हुआ था। इन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत का जिसके बाद वे फिल्मों में आ गए थे। मूर जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले तीसरे अभिनेता थे। इससे पहले शॉन कॉन्ड्री और जॉर्ज लेजेन बी ने बॉन्ड का किरदार निभाया था।

रोजर ने 'दि स्पाई हू लव्ड मी' और 'लिव एंड लेट डाई' जैसी सुपरहिट बॉन्ड में काम किया था। रोजर ने 1973 से 1985 तक बॉन्ड के किरदार को निभाया। रोजर मूर ने इनके अलावा 'द मैन विद द गोल्डन गन', 'मूनराकेर', 'फॉर यॉर आईज ऑनली', 'ऑक्टोपूसी' और 'ए विव टू ए किल' जैसी फिल्में भी की। मूर को 1991 में यूनिसेफ ने गुडविल ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया। 2003 में उन्हें नाइट की उपाधि दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+