अब हॉलीवुड से आई बुरी खबर, जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले एक्टर सीन कॉनेरी का निधन
नई दिल्ली: दुनियाभर के फिल्म जगत के लिए ये साल काफी बुरा जा रहा है। पहले बॉलीवुड में इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई एक्टर की मौत ने फिल्म के दिवानों को झंकझोर कर रख दिया। इस बीच शनिवार को हॉलीवुड से एक बुरी खबर आई, जहां एक्टर सीन कॉनेरी का निधन हो गया। उन्होंने जासूसी फिल्म जेम्स बॉन्ड में किरदार निभाकर एक अलग पहचान बनाई थी।

ऑस्कर समेत कई पुरस्कार जीता
ब्रिटेन मीडिया के मुताबिक सीन कॉनेरी ने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। साथ ही उम्र संबंधित कई दिक्कतें उन्हें हो रही थीं। उनके निधन की पुष्टि खुद उनके परिवार ने की है। उन्होंने दशकों तक बड़े पर्दे पर काम किया। अपनी प्रतिभा के लिए उन्हें एक ऑस्कर, तीन गोल्डन ग्लोब्स और दो बाफ्टा पुरस्कार मिले। 1962 में आई जेम्स बॉन्ड सीरीज की पहली फिल्म "Mr. NO" में सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाकर वो दुनियाभर में छा गए। उन्हें लोग 007 भी बुलाते थे।

सर्वे में बने पहली पसंद
हाल ही में जेन्स बॉन्ड सीरीज को लेकर एक सर्वे करवाया गया था। जिसमें फिल्म के दिवानों से पूछा गया कि उन्हें जेम्स बॉन्ड सीरीज में सबसे अच्छा एक्टर कौन लगा। इस पर 44 प्रतिशत लोगों ने सर कॉनेरी का नाम लिया। इसके बाद टिम्थी डॉल्टर 32 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर थे, जबकि पीयर्स ब्रॉन्सन तीसरे नंबर पर। उनको सिर्फ 23 फीसदी लोगों ने ही पसंद किया था।

गरीबी में बीता बचपन
सर कॉनेरी का पूरा नाम थॉमस सीन कॉनेरी था, जो एडिनबर्ग में पैदा हुए। उनका परिवार काफी ज्यादा गरीब था, जिस वजह से उन्होंने पढ़ाई पूरी नहीं की। जब वो बड़े हुए तो उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए मजदूरी की और फिर रॉयल नेवी में शामिल हो गए। जब वो नेवी में भर्ती हुए तो उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी, यहां पर कॉनेरी ज्यादा दिन नहीं रह पाए। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से तीन साल बाद उन्होंने नौकरी छोड़ी। फिर वो ठीक होकर बॉडीबिल्डिंग करने लगे। इसी के साथ उनका फिल्मी करियर भी शुरू हो गया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications