ब्रिटिश मीडिया का दावा, इस्तांबुल में सऊदी काउंसिल जनरल के गार्डन में मिला खशोगी का शव
इस्तांबुल। पिछले बीस दिन से लापता चल रहे वॉशिंगटन पोस्ट के पूर्व स्तंभकार जमाल खाशोगी का शव बरामद कर लिया गया है। जमाल खाशोगी का शव के टुकड़े इस्तांबुल स्थित सऊदी काउंसिल जनरल के घर से मिले है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, जमाल खाशोगी के शवों के टुकड़े कर दिए गए हैं और चेहरा विकृत कर दिया गया है। उनके शव का टुकड़े सऊदी काउंसिल जनरल के गार्डन में मिले हैं। पहले से ही बताया जा रहा था कि, उनकी अंगुलियां काट दी गईं थी और शरीर के टुकड़े कर दिए गए थे।

तुर्की की रोडिना पार्टी के नेता डी.पेरिनसेक ने भी इंटरव्यू में गार्डन के कुएं में पाए जाने की पुष्टि की है। स्काई न्यूज के मुताबिक, यह बगीचा दूतावास से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। तुर्की पहले से ही इस हत्याकांड में सऊदी अरब का हाथ बताता आ रहा है। यह घटनाक्रम तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्डोगन ने सऊदी पर खाशोगी की हत्या के आरोप लगाने के बाद सामने आया है।
उन्होंने कहा कि घटना की तुर्की कोई लापरवाही नहीं बरत रहा है और उन्होंने 18 आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग की है। उन्होंने कहा कि हत्या की योजना पहले से ही बनाई गई थी। उन्होंने सऊदी अरब के अधिकारियों को और अधिक जानकारी के लिए बुलाया है, जहां से यह शव मिला है। हालांकि, राष्ट्रपति ने कोई विडियो और ऑडियो सबूत पेश नहीं किए जो कथित रूप से उनकी सरकार के पास मौजूद हैं। तुर्की के अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि उनके पास एक रिकॉर्डिंग है जिससे पता चलता है कि खाशोगी को प्रताड़ित करने के बाद मार दिया गया।
सऊदी सरकार के आलोचक खाशोगी यमन में हुए हवाई हमलों के बाद से ही लगातार शाही सल्तनत की आलोचना करते आ रहे थे। इसके अलावा मई 2018 में जब महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली लाउजैन अल-हाथलोउल को गिरफ्तार किया तो खाशोगी के सुर सरकार के खिलाफ और मुखर हो गए। सिंतबर 2017 में खाशोगी सऊदी अरब छोड़कर चले गए थे और निर्वासन में जिंदगी बिता रहे थे। उन्होंने सऊदी सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार ने उन्हें ट्विटर से बैन कर दिया है। खाशोगी की आलोचना के केंद्र में हमेशा प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ही होते थे।












Click it and Unblock the Notifications