Jaishankar US Visit: मिडिल ईस्ट में बिगड़ती स्थिति के बीच अमेरिका निकले जयशंकर, एक्शन में इंडिया
Jaishankar US Visit: भारतीय देश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे और इस दौरान उनके बीच यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व संकट सहित कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
अमेरिकी राजधानी पहुंचे जयशंकर अन्य कैबिनेट रैंक और बाइडेन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलेंगे। एस. जयशंकर का दौरा उस वक्त हो रहा है, जब इजराइल एक साथ कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है और मध्य-पूर्व में स्थिति बिगड़ती जा रही है।

एंटनी ब्लिंकन से मिलेंगे जयशंकर
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिलने के अलावा विदेश मंत्री थिंक-टैंक समुदाय से भी बातचीत करेंगे। कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस जयशंकर और इसके अध्यक्ष मारियानो-फ्लोरेंटिनो (टिनो) क्यूएलर के बीच अमेरिका-भारत संबंधों के भविष्य पर बातचीत की मेजबानी करेगा।
थिंक-टैंक ने कहा है, कि भारत का रणनीतिक महत्व वैश्विक स्तर पर और अमेरिकी विदेश नीति के निर्माण में बढ़ रहा है, और इस संबंध को प्रदर्शित करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 2023 की राजकीय यात्रा और राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उनकी हालिया द्विपक्षीय बैठक का हवाला दिया है।
बाइडेन ने 21 सितंबर को द्विपक्षीय बैठक के लिए अपने डेलावेयर निवास पर प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की थी। बाद में वे विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड लीडर्स समिट के लिए ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं के साथ शामिल हुए। थिंक-टैंक ने कहा, कि तेजी से बदलते वैश्विक घटनाक्रमों के बीच, भारत के अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंध और अधिक व्यापक हो गए हैं। दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक के साथ-साथ डिफेंस इनोवेशन और महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में साझेदारी को गहरा किया है।
ग्लोबल लीडरशिप के लिए भारत का विजन
थिंक टैंक ने आगे कहा, कि "वैश्विक नेतृत्व के लिए भारत का दृष्टिकोण क्या है? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बायोटेक्नोलॉजी से लेकर लोकतंत्र, सुरक्षा और व्यापार तक के मुद्दों पर अमेरिका और भारत कैसे सहयोग बढ़ा सकते हैं? और दोनों देश महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक विभाजन को पाटने के लिए कैसे मिलकर काम कर सकते हैं?" इन मुद्दों पर एस. जयशंकर बात करने वाले हैं। तीसरी मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से जयशंकर की यह पहली अमेरिकी राजधानी की यात्रा है।
पिछले हफ्ते की शुरुआत में, भारतीय राजनयिक न्यूयॉर्क में थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र संघ में भाषण का करारा जवाब दिया था, जिन्होंने अपने यूएनजीए संबोधन में जम्मू और कश्मीर का जिक्र किया था। इसके अलावा, उन्होंने कई समकक्षों से मुलाकात की और उन्होंने ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करने में भारत की भूमिका पर जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications