Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 3 दिन तक बरसेगा झमाझम पानी

Bengaluru Weather: कर्नाटक में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेंगलुरु समेत राज्य के कई जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है, जिससे प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बेंगलुरु में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार

IMD के अनुसार राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। 9 जून को शहर में बादल छाए रहने, एक-दो बार बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहीं 10 जून से 13 जून तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा।

Bengaluru Weather

तापमान में भी आएगी गिरावट

बारिश के असर से बेंगलुरु के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। 9 जून को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो 10 जून को 21 डिग्री और 12-13 जून तक घटकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 9 जून के लिए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर भारी वर्षा होने की संभावना है।

10 जून को और गंभीर होगा मौसम

IMD ने 10 जून के लिए उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, बेलगावी, धारवाड़ और हावेरी जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह अलर्ट संबंधित दिन सुबह 8:30 बजे से अगले 24 घंटे तक प्रभावी रहेगा।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रायचूर, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, हावेरी, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु और कोडागु जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश

मार्च से मई के बीच कर्नाटक में कुल 125 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का दीर्घकालिक औसत 115 मिमी है। इस तरह राज्य में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। हालांकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश औसत से थोड़ी कम रही, जबकि उत्तर आंतरिक जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

प्रशासन ने लोगों से बरतने को कहा एहतियात

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, निचले इलाकों में सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। भारी बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन और यातायात बाधित होने की आशंका भी जताई गई है। Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, केरलम में Red Alert, दिल्ली में होगी बारिश?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+