'वो एक बहुत डिमांडिंग बॉस हैं', प्रधानमंत्री मोदी से बात करने से पहले कैसी तैयारी करतें हैं जयशंकर, जानिए

Jaishankar on Narendra Modi: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक ऐसे "डिमांडिंग बॉस" बताया है, जिनके साथ बातचीत के दौरान उन्हें "पूरी तरह तैयार" दिखना होता है। जयशंकर मुंबई में आदित्य बिड़ला समूह छात्रवृत्ति कार्यक्रम के रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे।

विदेश मंत्री से प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पूछा गया था, कि वो कैसे बॉस हैं, तो उन्होंने कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी एक ऐसे "बॉस" हैं, जो अपने मंत्रियों के साथ दैनिक बातचीत से पहले खुद को तैयार करते हैं।

Jaishankar on Narendra Modi

भारतीय विदेश मंत्री ने PM मोदी पर क्या कहा?

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, कि "उनके साथ हर दिन अप्रेजल सेशन होता है। एक तरह से, मैं कहूंगा कि वह ईमानदारी से एक डिमांडिंग बॉस हैं। मैं ऐसा इसलिए कहता हूं, क्योंकि वह तैयारी करते हैं। यदि आप किसी चीज पर चर्चा कर रहे हैं, तो आपको पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। आपको यह जानना होगा, कि आप अपने तर्क या मामले को किस बारे में बता रहे हैं। आपको अपनी बात पर अड़े रहना चाहिए, और आपके पास डेटा होना चाहिए।"

गुजरात से राज्यसभा सांसद एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी को एक ऐसे नेता के रूप में वर्णित किया, जो ऑपरेशनल आजादी प्रदान करते हैं और उनके निर्देश को मंत्री कैसे फॉलो करते हैं, उसपर आंख गड़ाए नहीं बैठे रहते हैं। जयशंकर ने रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन से भारत द्वारा अपने छात्रों को निकालने का एक किस्सा भी सुनाया।

जयशंकर ने कहा, "मुझे उनके साथ काम करने में मजा आया, क्योंकि वह पहले फैसला लेते हैं और फिर आपको वह छूट देते हैं। यूक्रेन संकट के दौरान, उन्होंने फैसला किया, कि हमें लोगों को बाहर निकालने की जरूरत है। जो करना है वो करें, वायु सेना का इस्तेमाल करें, नागरिक उड्डयन का इस्तेमाल करें, लोगों से बात करें, मुझे बताएं, कि मुझे क्या करना है, अगर मुझे फोन करना है, तो मैं करूंगा, अगर आपको ऐसा करने के लिए मंत्रियों को वहां भेजना पड़े तो भी।"

विदेश मंत्री ने यह भी कहा, कि विश्व नेताओं के साथ रिश्ते बनाने की पीएम मोदी की स्वाभाविक क्षमता ने भारत के द्विपक्षीय संबंधों में मदद की है। उन्होंने अमेरिका के साथ भारत के संबंधों को एक उदाहरण बताया।

जयशंकर ने कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे पहले तीन फोन कॉल में प्रधानमंत्री मोदी से की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने वास्तव में कई राष्ट्रपतियों के साथ तालमेल बनाया है। जब वे पहली बार डीसी आए थे, तब ओबामा राष्ट्रपति थे, फिर ट्रंप थे, फिर बाइडेन थे। इसलिए, आप जानते हैं, उनके लिए, जिस तरह से वे उन रिश्तों को बनाते हैं, वह स्वाभाविक है। इसलिए, इससे बहुत मदद मिली है।"

ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को लेकर पूछा था सवाल

इस सप्ताह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दौरान, जयशंकर ने यह भी बताया, कि कैसे पीएम मोदी ने 2014 में उनसे ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के पिछड़े द्विपक्षीय संबंधों के बारे में पूछा था। जयशंकर ने कहा, "उन्होंने मुझसे पूछा, 'मुझे समझाइए कि ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारे संबंध क्यों विकसित नहीं हुए हैं?' इसमें सब कुछ ठीक है। एक भाषा, साझा संस्कृति और परंपरा है, फिर भी किसी तरह, कुछ नहीं हो रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+