'पाकिस्तान से हमारी उम्मीदें कभी ज्यादा रही भी नहीं', बिलावल भुट्टो के बेशर्म बयान पर बोले जयशंकर

बिलावल भुट्टो पहली बार पाकिस्तान के विदेश मंत्री बने हैं और जब उन्होंने अपनी पार्टी की कमान संभाली थी, तो उन्होंने कहा था, कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो वो भारतीय कश्मीर का एक-एक इंच छीन लेंगे।

Jaishankar on Pakistan

Jaishankar on Pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बेशर्म बयान के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध और भी ज्यादा खराब हो गये हैं और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, कि पाकिस्तान को लेकर उन्हें कुछ ज्यादा उम्मीदें रही भी नहीं हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बिलावल भुट्टो के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय पहले ही कड़ी प्रतिक्रिया दे चुका है, वहीं पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स ने भी बिलावल भुट्टो के बयान की आलोचना की है।

भारतीय विदेश मंत्री ने क्या कहा?

भारतीय विदेश मंत्री ने क्या कहा?

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई बेशर्म टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि, "पाकिस्तानियों के साथ हमारी अपेक्षाओं का स्तर कभी भी बहुत अधिक नहीं है।" भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर इंडिया टुडे के इंडो-जापान कॉन्क्लेव में बोल रहे थे। आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री के खिलाफ बिलावल भुट्टो की "गुजरात के कसाई" टिप्पणी के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। उनकी टिप्पणी जयशंकर की "ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में रखने" की टिप्पणी के जवाब में थी। आतंकवाद का मुकाबला करने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ब्रीफिंग में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच शाब्दिक जंग छिड़ गई थी।

भारत ने दी है कड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा कि, विदेश मंत्रालय ने भुट्टो की टिप्पणी के बारे में "जो कुछ भी कहना है" कह चुका है। इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर एक बयान जारी किया था और कहा था, कि यह बयान "पाकिस्तान के लिए भी एक नया निचला स्तर" है। मंत्रालय ने कहा कि, पाकिस्तान के मंत्री की हताशा "अपने ही देश में आतंकवादी उद्यमों के मास्टरमाइंडों के प्रति बेहतर निर्देशित होगी, जिन्होंने आतंकवाद को अपनी राज्य नीति का हिस्सा बना लिया है।" भारतीय विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि, "पाकिस्तान को अपनी मानसिकता बदलने या फिर अछूत बने रहने की जरूरत है।" इसके अलावा, बिलावल भुट्टो की टिप्पणी के बाद देश भर के बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और उनके पुतले और पाकिस्तान का झंडा जलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में देश के दूतावास के पास पाकिस्तान के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन भी किया।

बिलावल ने की थी बेशर्म टिप्पणी

बिलावल ने की थी बेशर्म टिप्पणी

आपको बता दें कि, यूनाइटेड नेशंस के एक कार्यक्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलावल भुट्टो ने कहा था कि, "ओसामा बिन लादेन मर गया है, लेकिन गुजरात का हत्यारा जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है। उन्हें अमेरिका में आने से प्रतिबंधित किया गया था। वह आरएसएस के प्रधानमंत्री हैं, विदेश मंत्री भी आरएसएस के हैं। आखिर क्या है आरएसएस। आरएसएस की विचारधारा हिटलर की एसएस से प्रेरित है"। बिलावल भुट्टो ने आगे कहा था कि, "भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं, लेकिन आरएसएस गांधी को नहीं मानता, उनकी विचारधारा को नहीं मानता। वह गांधी को भारत की नींव रखने वाला नहीं मानते हैं, बल्कि गांधी की हत्या करने वाले गोड़से को मानते हैं"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+