Jaish-e-Mohammed के टॉप कमांडर सलमान अज़हर की पाकिस्तान में हुई मौत, कैसे गई आतंकी सरगना की जान?

Top Jaish commander Maulana Salman Azhar Death: पाकिस्तान के बहावलपुर में बुधवार को प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के टॉप कमांडर मौलाना सलमान अजहर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि उसे एक अज्ञात वाहन ने जानलेवा टक्कर मारी। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मौलाना सलमान अजहर का संबंध जैश-ए-मोहम्मद के नेतृत्व से काफी करीबी रहा है और आंतकी गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रहा था।

Jaish-e-Mohammed

1 साल पहले हुई थी जैश के टॉप कमांडर अब्दुल अज़ीज़ की मौत

पिछले साल जून में, जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक अन्य टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अज़ीज़ एसर की भी कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब जिले में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई थी। उसकी मौत से संबंधित वीडियो भी कई विदेशी मीडिया में सामने आए थे, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Jaish-e-Mohammed के टॉप कमांडर अब्दुल की कैसे हुई थी मौत?

OsintTV की फुटेज के अनुसार, जैश के कुख्यात और वरिष्ठ आतंकी मौलाना अब्दुल अज़ीज़ एसर की 2 जून, 2025 को मौत हो गई थी। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भक्कर जिले के कल्लर कोट स्थित अशरफवाला का रहने वाला था। जैश के सूत्रों ने भले ही उसकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया हो, लेकिन इसकी वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई। उसका अंतिम संस्कार पाकिस्तान के पंजाब स्थित बहावलपुर में जैश मुख्यालय के मरकज़ में किया गया था।

अब्दुल अज़ीज़ जैश-ए-मोहम्मद का था मास्‍टमाइंड

अब्दुल अज़ीज़ एसर भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकी हमलों की योजना बनाने में शामिल था। कुछ सुरक्षा विश्लेषकों को उसकी मौत के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों का संदेह है। जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष रणनीतिकारों में से एक के तौर पर, एसर को भारत में कई आतंकवादी साजिशों, जिनमें 2016 का नगरोटा हमला भी शामिल है, का मास्टरमाइंड माना जाता था। वह पाकिस्तान में भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने वाले भाषणों के लिए भी जाना जाता था। US Iran War: 8 ईरानी लड़कियों को फांसी से क्यों बचा रहे Trump? कौन हैं वो और किस बात के लिए सजा-ए-मौत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+