पत्नी को 58 बार चाकू मारने वाले कैदी से महिला जेलर का था अफेयर, ट्रांसफर होते ही दे दी जान

नई दिल्ली: जेलर का काम होता है जेल में बंद कैदियों को सुधारना, ताकि वो रिहा होने के बाद लोगों से अच्छा बर्ताव करें, लेकिन ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक महिला जेलर का एक कैदी के साथ चक्कर चल रहा था। जांच में अधिकारियों को जब जेल के अंदर से लव लेटर मिले तो उनके होश उड़ गए।

पत्नी को बच्चे के सामने मारा

पत्नी को बच्चे के सामने मारा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 36 साल का बुलेंट सेसाकर जेल में बंद था। 2012 में उसने लंदन में अपने 6 साल के बच्चे के सामने पत्नी की हत्या कर दी थी। वो इतना बड़ा हैवान था कि उसने पत्नी पर 58 बार चाकू से वार किया। इसके बाद कोर्ट ने उसे दोषी पाया और उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट को लगा था कि इस सजा से वो सुधर जाएगा, लेकिन जेल में उसने जो कांड किया, उससे सबके होश उड़ गए।

दूसरे जेल किया गया शिफ्ट

दूसरे जेल किया गया शिफ्ट

जिस जेल में हत्यारा कैद था उसकी जेलर सारा लोर्किंग थीं। कुछ दिन बाद पता चला कि उनका हत्यारे के साथ अफेयर चल रहा है। पिछले साल 12 जनवरी को जब हत्यारे की सेल की तलाशी ली गई तो अधिकारियों को कई कार्ड और लेटर मिले। इसके बाद सेसाकर को हाई सिक्योरिटी जेल में भेजा गया और जेलर को भी गिरफ्तार किया गया।

18 महीने की सजा

18 महीने की सजा

एचएमपी वुडहिल जेल ट्रांसफर होने के बाद 21 जनवरी 2021 को सेसाकर ने आत्महत्या कर ली, लेकिन लोर्किंग पर केस कोर्ट में चलता रहा। हाल ही में इस पर फैसला आया। कोर्ट ने उन्हें 2 साल के लिए निलंबित करते हुए 18 महीने की सजा सुनाई है। लीसेस्टर क्राउन कोर्ट में मुकदमा चलाने वाले पॉल प्रायर ने दावा किया कि लॉर्किंग उस वक्त एक साथी अधिकारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी थीं। जेल गवर्नर ने जब उनसे लेटर को लेकर पूछताछ की तो उन्होंने उसे खारिज कर दिया।

बहन के कार्ड से खरीदे गिफ्ट

बहन के कार्ड से खरीदे गिफ्ट

वहीं सेसाकर की सेल में एक क्रिसमस कार्ड बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि उसको लोर्किंग की बहन के बैंक कार्ड से खरीदकर सीधे जेल में भेजा था। इसके अलावा जेलर ने अपने एक साथी कर्मचारी के सामने ये स्वीकार किया था कि उसका कैदी के साथ संबंध है, जो kiss की तरह छोटा रिश्ता है। इसी आधार पर उसे सजा सुनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+