पाकिस्तान में Jaffar Express ट्रेन पर बड़ा हमला, बम धमाके के बाद चार बोगियां पटरी से उतरी, मचा हड़कंप
Jaffar Express Derails in Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर जाफ़र एक्सप्रेस पर बड़ा हमला हुआ है। जैकबाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर हुए तेज धमाके के कारण ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। यह ट्रेन पेशावर से क्वेटा जा रही थी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि धमाके से रेलवे ट्रैक पर लगभग तीन फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया, और करीब छह फीट तक पटरियां पूरी तरह तबाह हो गईं। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट आईईडी (इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए अंजाम दिया गया, जिसे पहले से ट्रैक पर लगाया गया था।
धमाका इतना ज़ोरदार था कि कई बोगियों के पहिए पटरी से उखड़ गए और ट्रेन अचानक रुक गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बलूच अलगाववादियों की भूमिका संदिग्ध
जांच एजेंसियों को शक है कि इस हमले के पीछे बलूच अलगाववादी गुटों का हाथ हो सकता है, जो लंबे समय से रेलवे संरचना और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे हैं। बलूचिस्तान में दशकों से अस्थिरता, सशस्त्र विद्रोह और स्वायत्तता की मांग के चलते सरकारी संस्थानों को लगातार हमलों का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें China Pakistan Deal: 40 J-35 स्टेल्थ फाइटर, रडार एयरक्राफ्ट का सौदा, जानें कितने विध्वंसक हैं ये हथियार
पहले भी जाफ़र एक्सप्रेस रही है हमलों का शिकार
यह पहला मौका नहीं है जब जाफ़र एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया हो। इस साल मार्च में, इसी ट्रेन को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने करीब 350 यात्रियों समेत हाईजैक कर लिया था। पाकिस्तानी सेना को बड़ी और जटिल सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी थी, जिसके बाद ट्रेन को छुड़ाया गया। BLA का दावा था कि उसने 100 से ज़्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, जबकि पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि 35 बंधकों की मौत हुई थी।
ये भी पढ़ें Pakistan में क्यों सुरक्षित महसूस करता था ओसामा? जयशंकर ने PAK के आतंक कनेक्शन का किया भंडाफोड़












Click it and Unblock the Notifications