China Pakistan Deal: 40 J-35 स्टेल्थ फाइटर, रडार एयरक्राफ्ट का सौदा, जानें कितने विध्वंसक हैं ये हथियार
China Pakistan Deal: चीन और पाकिस्तान के बीच हथियारों की एक बड़ी डील हो रही है। पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि बीजिंग उनकी सेना को ताकतवर बनाने के लिए एक शक्तिशाली पैकेज ऑफर कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। शहबाज शरीफ सरकार इसके बाद से हथियार खरीदने और सेना की ताकत बढ़ाने के लिए हाथ-पैर मारते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अमेरिका से भी F-35 Fighter Jet खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। अब एक बार फिर चीन अपने दोस्त की मदद के लिए उतरा है।
China Pakistan Deal: जानें क्या है खास
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर अपनी नीयत साफ कर दी है। पाकिस्तान की सेना को और ताकतवर बनाने के लिए बीजिंग ने अपना खजाना खोल दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि चीन उसे एक शक्तिशाली सैन्य पैकेज देने जा रहा है। इसमें 40 स्टेल्थ फाइटर जेट (J-35), KJ-500 रडार विमान विमान समेत मिसाइल सिस्टम शामिल है। पाकिस्तान सरकार ने यह ऐलान सोशल मीडिया पर किया है। शहबाज शरीफ सरकार शायद दुनिया के सामने अपनी सेना के मजबूत होने के साथ चीन के प्रति अपनी वफादारी साबित करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: F-35 Fighter Jet: भारत को बेचने के लिए तैयार लेकिन पाकिस्तान को ट्रंप क्यों नहीं दे रहे, जानें इसकी ताकत
पाकिस्तान को मिलने वाले हथियारों की ताकत
चीन और पाकिस्तान के बीच जिन हथियारों की डील हुई है उनकी मारक क्षमता अच्छी है। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस के सामने पाकिस्तानी हथियार और विमान जैसे नाकाम साबित हुए थे उसने पूरी दुनिया में चीन के हथियारों की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। जानें बीजिंग से मिलने वाले हथियारों की ताकत और मारक क्षमता के बारे में।
40 स्टेल्थ फाइटर जेट (J-35) - ये ऐसे लड़ाकू विमान हैं जिन्हें दुश्मन के रडार पकड़ नहीं पाते। अभी ये चीन की सेना के लिए बनाए जा रहे हैं और आधुनिक तकनीक से लैस हैं। हालांकि, अब तक इन्हें चीन के वायु सेना में जगह नहीं मिली है। इसलिए असल ताकत का परीक्षण जमीन पर नहीं हुआ है।
KJ-500 रडार विमान - ये एक हवाई रडार स्टेशन की तरह काम करता है। इनकी खासियत है कि हवा में रहते हुए इनकी जद काफी दूर तक होती है। दुश्मन के विमान या मिसाइल को देखकर अपने फाइटर जेट्स को सटीक निर्देश देते हैं।
HQ-19 मिसाइल सिस्टम - ये एक एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम है जो दुश्मन के विमान या मिसाइल को हवा में ही मारने की क्षमता से लैस है।
यह भी पढ़ें: ICU में पाकिस्तान की इकोनॉमी, कर्ज का पहाड़ 76,000 अरब के पार
अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने में जुटा पाकिस्तान
इसके अलावा पाकिस्तान ने ये भी बताया कि उसने अज़रबैजान को 40 JF-17 फाइटर जेट्स बेचने का $4.6 बिलियन (लगभग ₹38,000 करोड़) का सौदा किया है। ये जेट पाकिस्तान में ही बनते हैं। पाकिस्तान दुनिया के सामने अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications