ड्रग्स केस में बेटे जेसी चैन के फंसने पर जैकी चैन ने मांगी थी माफी, क्या शाहरूख भी हैं बेटे आर्यन से शर्मिंदा?
शाहरूख खान के बेटे की तरह जैकी चैन के बेटे भी ड्रग्स केस में फंसे थे, लेकिन जैकी चैन ने अपने बेटे के फंसने के बाद सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी।
नई दिल्ली, अक्टूबर 08: हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार और लाखों दिलों पर राज करने वाले शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स लेने के आरोपों की वजह से सुर्खियों में हैं और कोर्ट ने उन्हें अभी न्यायिक हिरासत में भेज रखा है। चूंकी आरोप शाहरूख खान पर लगा हुआ है, लिहाजा हर कोई अपने अपने विचार रख रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि आर्यन खान से गलती हो गई है, लेकिन उन्हें चेतावनी देकर छोड़ देनी चाहिए, तो कुछ लोगों का कहना है कि, चूंकी शाहरूख खान के लाखों प्रशंसक उन्हें आदर्श मानते हैं, उनकी तरह बनना चाहते हैं, लिहाजा आर्यन खान को लेकर शाहरूख को माफी मांगनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं, विश्व के सुपरस्टार जैकी चैन का बेटा भी ड्रग्स लेते हुए फंसा था और उस वक्त खुद जैकी चैन ने पूरी दुनिया से माफी मांगी थी।

जब जैकी चैन का बेटा फंसा था...
हॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार मुकाम बनाने वाले और चीन के सबसे बड़े फिल्म स्टार्स में से एक माने जाने वाले जैकी चैन के बेटे भी ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़े गये थे और उन्हें चीन की अदालत में दोषी पाया गया था। 2015 में जैकी चैन के बेटे को चीन की पुलिस ने उनके अपार्टमेंट से 100 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा था। जब पुलिस जैकी चेन के बेटे जेसी चैन को जांच के लिए ले गई, तो ना सिर्फ उनके शरीर से ड्रग्स मिले थे, बल्कि जांच में पता चला था कि, उनके अपार्टमेंट में कई मशहूर हस्तियां ड्रग्स लेने के लिए आते हैं। जिसके बाद चैकी चेन के बेटे जेसी चैन और ज्यादा विवादों में घिर गये थे और चीन में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

जेल भेजे गये थे जेसी चैन
जेसी चैन के खिलाफ तमाम सबूत पुलिस के हाथ लगे थे और पुलिस ने उन्हें फौरन जेल भेज दिया था और फिर उनके खिलाफ चीन की अदालत में मुकदमा चलना शुरू हुआ था। कोर्ट ने उन्हें ड्रग्स लेने के आरोप में दोषी ठहराया था और उन्हें 6 महीने जेल की सजा सुनाई थी। जेसी चैन ने कोर्ट में दिए बयान में ना सिर्फ अपनी गलती मानी थी, बल्कि उन्होंने कोर्ट में कहा था कि, कि जब वो अपनी सजा पूरी करके वापस समाज में लौटेंगे, तो एक आदर्श व्यक्ति बनकर उदाहरण पेश करेंगे। जब जेसी चेन 6 महीने की सजा पूरी कर वापस लौटे, तो उन्होंने बकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ''मुझे पता है कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है और मुझे उस गलती की सजा मिली है। जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं और आइंदा कभी ऐसे गलत काम नहीं करूंगा''।

जैकी चैन ने मांगी थी माफी
जब जैकी चैन के बेटे जेसी चैन को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उस वक्त जैकी चैन बकायदा मीडिया के सामने आये थे और उन्होंने अपने बेटे के ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़े जाने पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, ''मैं काफी शर्मसार महसूस कर रहा हूं''। जैकी चैन ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, ''मैं अपने बेटे के इस हरकत से काफी नाराज हूं और मैं शर्मसार महसूस कर रहा हूं।'' उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ''उसने जो किया वो काफी गलत था और इसके लिए वो काफी शर्मिंदा महसूस करते हैं।''

माफी मांगेंगे शाहरूख खान?
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान भी ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और एनसीबी का कहना है कि आर्यन खान खिलाफ कई पुख्ता सबूत हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग शाहरूख खान के माफी की मांग कर रहे हैं। लोग उनकी तुलना जैकी चैन से कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर जैकी चैन अपने बेटे के ड्रग्स लेने को लेकर माफी मांग सकते हैं, तो फिर शाहरूख खान को भी आदर्श स्थापित करना चाहिए और अपने बेटे के किए के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

आर्यन के समर्थन में बॉलीवुड सितारे
एक तरफ जहां हॉलीवुड स्टार जैकी चेन ने बेटे के ड्रग्स लेने के बाद खुद माफी मांगी थी, वहीं बॉलीवुड की बात अलग है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अभी तक शाहरूख खान का तो बयान नहीं आया है, लेकिन कई हिंदी फिल्म स्टार आर्यन खान के समर्थन में बयान दे रहे हैं। फिल्म अभिनेता सुनील सेट्ठी ने आर्यन खान को बच्चा कहकर बचाने की कोशिश की तो फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी आर्यन खान के समर्थन में ट्वीट किए थे।

ड्रग्स लेने पर भी समर्थन करेंगे?
वहीं, फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर लंबा लेख लिखकर आर्यन खान को सपोर्ट किया था। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद कई अभिनेता-अभिनेत्री अपनी एकजुटता दिखाने के लिए शाहरूख खान के घर पहुंचे थे। वहीं, ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने कहा था कि, ''आर्यन अभी बच्चा है और वो शाहरूख खान और उनकी पत्नी गौरी के साथ हैं''। आपको बता दें कि, शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की उम्र 24 साल है।

कई हस्तियों ने किया आर्यन को सपोर्ट
सुजैन के अलावा आर्यन का सपोर्ट करने वालों में फिल्म निर्माता हंसल मेहता, एक्ट्रेस पूजा भट्टा और सुचित्रा कृष्णमूर्ति का नाम भी शामिल है। हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा कि ''एक माता-पिता के लिए ये वक्त बहुत ही दर्दनाक होता है, जब उसका बच्चा किसी बड़ी मुसीबत में हो''। हंसल मेहता ने आगे कहा है कि ''ये समय उस वक्त ज्यादा मुश्किल लगता है, जब लोग कानून को अपना काम करने से पहले ही एक निर्णय कर लेते हैं।'' उन्होंने कहा कि मैं शाहरुख खान के साथ हूं।

शाहरुख से मिलने उनके घर पहुंचे थे सलमान
आपको बता दें कि इन सेलिब्रिटीज के ट्वीट से पहले आर्यन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा ने शाहरुख खान से मुलाकात की थी। आर्यन के सपोर्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी एक ट्वीट किया है। संजय कपूर की पत्नी महीप और सोहेल खान की पत्नी सीमा भी शाहरुख के परिवार से मिले थे

2 अक्टूबर को हुई थी आर्यन की गिरफ्तारी
आपको बता दें कि आर्यन खान को एनसीबी ने रविवार की रात मुंबई तट पर एक क्रूज जहार पर हो रही रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था। इस पार्टी में ड्रग के सेवन किया जा रहा था। आर्यन के अलावा 6 अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी इस क्रूज से की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने इसके पहले कोर्ट में बताया कि पकड़े गए आरोपियों के व्हाट्सएप चैट से चौंकाने वाली और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है जो अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी की तस्करी के बारे में इशारा करती है। सिर्फ इतना ही नहीं अधिकारियों ने ये भी दावा किया है कि आर्यन खान ड्रग्स लेने में भी शामिल रहा है और पेमेंट के लिए कई सारे कोड नाम का इस्तेमाल करता था।

पापा पर आर्यन का बयान
रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि आर्यन खान ने एनसीबी से पूछताछ के दौरान '4 पेज का लिखित बयान' दिया है। इसी बयान में कथित तौर पर आर्यन ने एनसीबी को अपने पिता के साथ रिश्तों के बारे में भी बताया है। इसमें आर्यन ने कहा है कि उनके पापा शाहरुख खान बहुत बिजी रहते हैं और उन्हें खुद कई बार उनसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। पापा से मिलने के लिए आर्यन खान उनकी मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेते हैं। आर्यन ने ये भी बताया है कि उन्होंने विदेश से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है।












Click it and Unblock the Notifications