इवांका ट्रंप बोलीं पिता डोनाल्‍ड ने की थी वर्ल्‍ड बैंक के चीफ की जॉब की पेशकश, नौकरी में नहीं था कोई इंट्रेस्‍ट

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का कहना है कि उनके पिता ने वर्ल्‍ड बैंक के चीफ के पद की पेशकश उन्‍हें की थी। ट्रंप ने इवांका से पूछा था कि क्‍या वह इस जॉब में रूचि रखती हैं। इवांका की मानें तो उन्‍हें इसमें कोई रूचि नहीं थी और इसलिए उन्‍होंने ट्रंप की पेशकश को ठुकरा दिया था।इवांका ने न्‍यूज एजेंसी एपी को इंटरव्‍यू दिया है और इस इंटरव्‍यू में ही उन्‍होंने यह बात कही है।

अपने वर्तमान काम से खुश

अपने वर्तमान काम से खुश

इवांका ने कहा वह ट्रंप प्रशासन में अपने वर्तमान रोल से काफी खुश हैं। इवांका महिलाओं पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका जा रही थीं, जब उन्‍होंने यह बयान दिया। इवांका ने कहा उनके पिता ने एक सवाल के साथ इस जॉब की पेशकश उन्‍हें की। इस पर इवांका ने अपने पिता को जवाब दिया कि वह अभी जो कर रही हैं उस काम से काफी खुश हैं।

चयन में अहम रोल

चयन में अहम रोल

हाल ही में ट्रंप ने द अटलांटिक को दिए इंटरव्‍यू में कहा था, 'मैंने वर्ल्‍ड बैंक की जॉब के लिए इवांका के बारे में भी सोचा था। वह इस जॉब के साथ न्‍याय कर सकती हैं।' वर्ल्‍ड बैंक के चीफ की चयन प्रक्रिया में हालांकि इवांका की भूमिका काफी अहम थी। 189 देशों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले वर्ल्‍ड बैंक के मुखिया के लिए हाल ही में डेविड मालपास के नाम का ऐलान हुआ है। इवांका की मानें तो वर्ल्‍ड बैंक के चीफ के तौर पर डेविड काफी बेहतर व्‍यक्ति है।

राष्‍ट्रपति पद का कोई इरादा नहीं

राष्‍ट्रपति पद का कोई इरादा नहीं

इवांका से जब इंटरव्‍यू में पूछा गया कि क्‍या उनके पिता ने उनसे दूसरी टॉप जॉब्‍स के बारे में बात की तो इस पर इवांका ने जवाब दिया कि एउनके पास विकल्‍प खुले हैं। इवांका ने यह भी साफ कर दिया कि उनका भविष्‍य में राष्‍ट्रपति पद के लिए लड़ने का कोई विचार नहीं है।

 कौन हैं इवांका

कौन हैं इवांका

इवांका का जन्‍म न्‍यूयॉर्क में वर्ष 1981 में हुआ था और इवांका ट्रंप की पहली पत्‍नी इवाना की बेटी हैं। इवांका ने अपने शुरुआती नौ वर्ष मैनहैट्टन के एक प्रतिष्ठित स्‍कूल चैपलिन स्‍कूल में बिताए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जॉन एफ कैनेडी इसी स्‍कूल से पढ़े हैं। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के मुताबिक डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने परिवार और बिजनेस में जो स्‍थान इवांका को दिया हुआ है वह किसी और, यहां तक कि उनकी किसी पत्‍नी को भी नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनावों और नेताओं से जुड़ी रोचक जानकारियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+