अपनी नौकरानी के लिए करोड़ों का बंगला छोड़ गईं इवाना ट्रम्प, डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं मिली फूटी कौड़ी

इवाना ट्रम्प ने मरने के बाद अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा अपने बच्चों की देखभाल करने वाली नैनी के लिए भी छोड़ रखा है। नैनी डोरोथी ने इवाना के लिए कई दशकों तक काम किया था।

Ivana Trump left USD 1 million condo for nanny

Image: Twitter

डोनाल्ड ट्रम्प की पूर्व पत्नी इवाना ट्रम्प ने अपने बच्चों के लिए 34 मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गई हैं। इवाना ट्रम्प का बीते साल जुलाई में निधन हो गया था। अब उनकी संपत्ति तीनों बच्चों में बांटी जाएगी। इवाना ने अपने पूर्व पति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक पैसा नहीं छोड़ा है। हालांकि इससे अलग इवाना की संपत्ति का एक और लाभार्थी है जिसकी सबसे अधिक चर्चा हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इवाना ट्रम्प ने मरने के बाद अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा अपने बच्चों की देखभाल करने वाली नैनी के लिए भी छोड़ रखा है।

1 मिलियन डॉलर से अधिक कीमत

इवाना ट्रम्प की संपत्ति के दावेदारों में ट्रम्प बच्चों के बाहर सबसे बड़ा लाभार्थी नैनी डोरोथी करी हैं। नैनी डोरोथी ने इवाना के लिए कई दशकों तक काम किया था। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक इवाना ने नैनी डोरोथी के लिए एक अपार्टमेंट छोड़ रखा है। यह अपार्टमेंट फ्लोरिडा में स्थित है और इसकी अनुमानित कीमत 1 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक बताई जा रही है।

नैनी के प्रति जाहिर की थी कृतज्ञता

इवाना ट्रम्प ने 2017 में प्रकाशित हुई अपनी एक पुस्तक राइजिंग ट्रम्प में लिखा है कि डोरोथी एक नैनी के रूप में बेहद कुशल थीं। उन्होंने ही उनके बच्चों को अंग्रेजी में प्रार्थना सिखाई जो इवाना नहीं जानती थीं। इवाना ने अपनी किताब में लिखा, "मैं यह नहीं कह सकती कि धर्म अब मेरे जीवन में एक बड़ी भूमिका निभाता है, लेकिन मुझे खुशी है कि मेरे बच्चे बड़े होकर भगवान से जुड़े हुए हैं।"

सीढ़ियों से गिरकर हुई थी मौत

रिपोर्टे के मुताबिक ट्रम्प परिवार की पूर्व नैनी का आवासीय पता क्वींस में एक मध्यवर्गीय अपार्टमेंट इमारत है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह अभी भी वहां रहती है या नहीं। ट्रम्प के बेटे एरिक ट्रम्प ने अपनी मां की किताब में डोरोथी को अपनी 'दूसरी मां' बताया है। आपको बता दें कि इवाना की मौत जुलाई 2022 में हो गई थी। मैनहटन के अपार्टमेंट की सीढ़ियों से गिरने के कारण 73 साल की इवाना को गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत का कारण बनी।

पढ़ाई के लिए अमेरिका आई थीं इवांना

इवाना मूल रूप से चेकोस्लोवाकिया की रहने वाली थीं। उनका जन्म गॉटवाल्डोव शहर में हुआ था। इवाना पढ़ाई के लिए अमेरिकी आयी और खर्चे चलाने के लिए उन्होंने यहां उन्होंने मॉडलिंग शुरू किया। इसी दौरान इवाना की मुलाकात पेशे से बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने 1977 में शादी कर ली। आपको बता दें कि 1980 के दशक में इवाना और ट्रंप की जोड़ी अमेरिका की सबसे हाई प्रोफाइल जोड़ियों में गिनी जाती थी। हालांकि इनकी शादी महज डेढ़ दशक तक चल पाई और 1992 में दोंनों का तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+