पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इवाना ट्रंप की घायल होने से हुई मौत
पूर्व चेकोस्लोवाकिया में पले-बढ़े इवाना ट्रंप ने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थी। साल 1992 में दोनों का तलाक हो गया था।
न्यूयॉर्क, 16 जुलाई : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पूर्व और पहली पत्नी इवाना ट्रंप का शुक्रवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया था. न्यूयॉर्क शहर के चीफ मेडिकल एग्जामिनर ने शुक्रवार, 15 जुलाई को कहा कि इवाना की गंभीर चोट आने की वजह से मौत (Ivana Trump died of blunt force injuries) हुई है।


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, रेस्ट इन पीस इवाना!
शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इवाना के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट किया, 'मुझे उन सभी लोगों को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है जो इवाना ट्रंप से प्यार करते थे, जिनमें से कई हैं, कि इवाना ट्रंप का न्यूयार्क शहर में उनके घर पर निधन हो गया है। वह एक अद्भुत और सुंदर महिला थीं, जिन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जीवन व्यतीत किया। इवाना ट्रंप के तीनों बच्चे, डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक पर उन्हें गर्व था। हमें भी इवाना ट्रंप पर गर्व है। रेस्ट इन पीस, इवाना!

इवाना सीढ़ियों के पास मिलीं थीं मृत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इवाना सीढ़ियों के पास मृत मिली थीं।पुलिस ने भी यह मानकर जांच शुरू कर दी है कि क्या इवाना की मौत घर पर सीढ़ियों से गिरने की वजह से हुई? न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें इवाना ट्रंप के बेहोश होने की जानकारी मिली थी। उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था।

1977 में ट्रंप से हुई थी शादी
पूर्व चेकोस्लोवाकिया में पले-बढ़े इवाना ट्रंप ने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थी। साल 1992 में दोनों का तलाक हो गया था।

ट्रंप परिवार इवान को कर रहा मिस
ट्रंप परिवार ने एक बयान में इवाना कa एक ताकतवार व्यापारी, एक विश्व स्तरीय एथलीट, एक सुंदर और देखभाल करने वाली मां और दोस्त के रूप में सराहना की। बयान में कहा गया, उन्होंने साम्यवाद को छोड़कर अमेरिका को गले लगाया। उन्होंने अपने बच्चों को धैर्य और कठोरता, करुणा और दृढ़ संकल्प के बारे में सिखाया।












Click it and Unblock the Notifications