इटली ने जब्त किया पुतिन का आलीशान यॉट! इसकी कीमत जान दंग रह जाएंगे

इटली सरकार ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कथित आलीशान याट को जब्त कर लिया है। सरकार ने इटली पुलिस को इस यॉट को सीज करने का आदेश दिया था।

रोम, 07 मईः रूस और यूक्रेन के बीच बीते 73 दिनों से युद्ध जारी है। रूस की मनमानी को रोकने के लिए पश्चिमी देश उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रहे हैं। इस बीच इटली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इटली सरकार ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कथित आलीशान यॉट को जब्त कर लिया है। सरकार ने इटली पुलिस को इस यॉट को सीज करने का आदेश दिया था। इस याच का नाम शहरजाद बताया जा रहा है और इसकी कीमत 700 मिलियन डॉलर आंकी जा रही है।

450 फीट से भी अधिक लंबा याच

450 फीट से भी अधिक लंबा याच

इतावली अधिकारियों के अनुसार संभवतः इस यॉट के मालिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं। जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी से जुड़े एक व्यक्ति का दावा है कि यह यॉट पुतिन की है। शहरजाद 450 फीट से अधिक लंबा यॉट है। इसमें स्पा, थिएटर, स्विमिंग पूल और दो हेलिकॉप्टर पैड हैं। जहाज की मरम्मत करने वाले कारीगरों ने इसे एक छोटा तैरता हुआ शहर बताया।

असली मालिक की तलाश तेज

असली मालिक की तलाश तेज

छह डेक वाले शहरजाद की मरम्मत इटली के मरीन दी कार्रा बंदरगाह पर हो रही थी। इस बीच क्रूड के सदस्यों की योजना बैन से बचने के लिए इसे इंटरनेशनल जलक्षेत्र में ले जाने की थी। इस बीच इतावली पुलिस इस शानदार याच के असली मालिक को ढूंढने में लगी हुई है। शहरजाद में 18 मेहमानों तथा 40 क्रू मेंबरों के रहने की व्यवस्था है।

दुनिया भर में हो रही चर्चा

दुनिया भर में हो रही चर्चा

इस यॉट को जर्मन फर्म लार्सन ने बनाया था और साल 2020 में इसके रहस्यमयी मालिक को इसे सौंपा था। तबसे किसी को नहीं मालूम है कि इस आलीशान यॉट का असली मालिक कौन है। इतावली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम अभी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि इसका वास्तविक मालिक कौन है। फिलहाल यह शानदार यॉट रूसी राष्ट्रपति पुतिन का है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है लेकिन इसकी भव्यता दुनिया भर में शोहरत बटोर रही है।

मुश्किल में आए व्लादिमीर पुतिन, लगेगा गर्लफ्रेंड पर बैन, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+