मुश्किल में आए व्लादिमीर पुतिन, लगेगा गर्लफ्रेंड पर बैन, जानिए पूरा मामला
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अब यूरोपीय यूनियन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका एलीना काबेवा पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। ईयू ने पुतिन की कथित प्रेमिका को अपने प्रतिबंधों की लिस्ट में शामिल किया है।
मास्को, 07 मई: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अब यूरोपीय यूनियन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका एलीना काबेवा पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। यूरोपीय यूनीयन ने पुतिन की कथित प्रेमिका तथा रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल को अपने प्रतिबंधों की लिस्ट में शामिल किया है। रूस पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत पश्चिमी देश पहले भी रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन के कई करीबी लोगों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

बैन करने पर हो रहा विचार
दो यूरोपीय राजनैतिक सूत्रों के मुताबिक पुतिन से लंबे समय से प्यार के रिश्ते में जुड़ीं काबेवा को यूरोपीय यूनीयन ने अपने प्रतिबंधों के छठे प्रस्तावित पैकेज की लिस्ट में शामिल किया है। इस स्टेज पर जुड़े नामों को लिस्ट में जोड़ा या घटाया जा सकता है। इस पैकज में जब भी कोई नाम शामिल किया जाता है तो इसके लिए वे आपस में विचार करते हैं। हालांकि यूरोपीय यूनीयन ने आधिकारिक तौर पर इस प्रस्ताव पर दस्तखत नहीं किया है। सीएए की रिपोर्ट के मुताबिक एक राजनीतिक अधिकारी ने कहा कि इस पर हम बातचीत कर रहे हैं। यह कोई केक का पीस नहीं है। फिलहाल हम इंतजार कर रहे हैं और इसे देखेंगे।

दस साल पहले हुई थी मुलाकात
वर्ष 1983 में पैदा हुईं एलीना काबेवा की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन से मुलाकात एक दशक पहले तब हुई थी, जब जिमनास्ट स्पर्धा में वह पदक विजेता बनी थी। हुई थी। वह इस समय 38 साल की हैं जबकि पुतिन 69 वर्ष के हैं। पुतिन और अलीना के संबंधों की खबरें तभी से सुर्खियों में रही हैं। तलाकशुदा पुतिन ने कभी भी अलीना के साथ संबंधों से इनकार नहीं किया है। अप्रैल में, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि अमेरिकी अधिकारी इस बात पर बहस कर रहे थे कि क्या एलीना काबेवा पर प्रतिबंध लगाया जाए, इस चिंता के साथ कि इस तरह के कदम से तनाव बढ़ सकता है क्योंकि यह पुतिन के लिए एक अत्यधिक व्यक्तिगत मामला होगा।

अंगूठी पहने दिखी थीं काबेवा
बतादें कि व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका एलीना काबेवा बीते महीने मास्को में एक बार फिर देखी गई थीं। अहम बात ये है कि एलीना काबेवा ने शादी की अंगूठी पहने हुई थी। जिसके बाद से ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि उसने रूसी राष्ट्रपति से छिपकर शादी कर ली है। कुछ समय पहले यह भी दावा किया गया था कि जिमनास्ट और ओलंपिक पदक विजेता एलीना अपने बच्चों के साथ एक आलीशान स्विस विला में छिपी हुई थी। एलीना को पुतिन की पत्नी बताया जाता है और कथित तौर पर रूसी राष्ट्रपति के साथ उनके कई 'गुप्त' बच्चे हैं।

किरिल भी हैं इस लिस्ट में शामिल
सीएएन की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल भी यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के प्रस्तावित इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि किरिल ने यूक्रेन में युद्ध के लिए पुतिन को आशीर्वाद दिया था। इस बीच रूस की सरकारी एजेंसी तास के मुताबिक, आर्थोडॉक्स चर्च के प्रवक्ता व्लादिमीर लेगोइदा का कहना है कि ये प्रस्तावित प्रतिबंध समान्य समझ से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि ये अंधाधुंध प्रतिबंध जितना अधिक बढ़ते जाते हैं, उतना ही सामान्य समझ से संपर्क खो देते हैं जिसके बाद शांति की राह तक पहुंचना कठिन हो जाता है।
पुतिन के 'प्लान एशिया' से चीन को बंपर फायदा, क्या रूसी तेल भारत के लिए घाटे का सौदा बना?












Click it and Unblock the Notifications