Fact Of Italy: दुनिया को Pizza और Wine देने वाले इटली के 15 अमेजिंग फैक्ट्स, आखिरी 5 सबसे मजेदार
Fact Of Italy: प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा में आखिरी देश इटली पहुंचे हैं। यहां इतालवी प्रधानमंत्री और उनकी दोस्त जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ऐसे में सोचा क्यों न आपको बिना इटली जाए ही वहां के बारे में कुछ खास बात बताएं। ये बाती इटली को न सिर्फ दिलचस्प बनाती हैं बल्कि ये मजेदार फन-फैक्ट्स और ऐतिहासिक तथ्य भी हैं। ये फैक्ट्स आपको इस खूबसूरत देश को और बेहतर तरीके से समझने में मदद करेंगे।
1. UNESCO World Heritage का हब है इटली
इटली दुनिया में सबसे ज्यादा यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स वाला देश है। यह इसकी समृद्ध कल्चर, आर्ट और ऐतिहासिक विरासत का सबसे बड़ा सबूत माना जाता है। देश के लगभग हर हिस्से में आपको सदियों पुरानी इमारतें, चर्च, महल और ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं। यहां तक कि इतिहास के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक रोमन साम्राज्य की शुरुआत इटली से हुई थी। प्राचीन रोमनों ने सड़कें, जलसेतु, बिल्डिंग्स और कई ऐसी व्यवस्थाएं बनाई थीं जिनकी झलक आज भी आधुनिक दुनिया में दिखाई देती है।

2. यूरोप का सबसे एक्टिव ज्वालामुखी वाला देश
Mount Etna सिसिली में स्थित है और यह यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है। यह पिछले 5 लाख सालों से लगातार सक्रिय है। इसकी ऊंचाई लगभग 3,357 मीटर है, हालांकि विस्फोटों की वजह से यह बदलती रहती है। इसके विस्फोटों का रिकॉर्ड 1500 ईसा पूर्व तक मिलता है। इसके अलावा Mount Etna, Stromboli और Mount Vesuvius जैसे बड़े और सक्रिय ज्वालामुखी भी इटली में ही हैं।
3. दुनिया का सबसे बड़ा Wine Producer
इटली दुनिया में सबसे ज्यादा शराब उत्पादन करने वाले देशों में शामिल है। यहां हर साल करीब 50 मिलियन हेक्टोलीटर (500 करोड़ लीटर) वाइन बनाई जाती है। Chianti, Prosecco और Barolo जैसी वाइन पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां 350 से ज्यादा आधिकारिक अंगूर की किस्में मौजूद हैं।इसके अलावा इटली के अब्रूजो में Fontana del Vino बना हुआ है। यह एक अनोखा वाइन फाउंटेन (वाइन का झरना) है जहां लोग मुफ्त में स्थानीय रेड वाइन पी सकते हैं। यह Sant Tommaso तीर्थ मार्ग पर बना हुआ है।
4. दुनिया का सबसे पुराना यूनिवर्सिटी सिस्टम
University of Bologna की स्थापना 1088 में हुई थी। इसे दुनिया का सबसे पुराना लगातार चलने वाला विश्वविद्यालय माना जाता है। आधुनिक यूनिवर्सिटी सिस्टम और डिग्री स्ट्रक्चर की शुरुआत यहीं से मानी जाती है।
5. इटली के अंदर दो अलग देश
Vatican City और San Marino दोनों इटली के अंदर स्थित स्वतंत्र देश हैं। जिसमें से एक वेटिकन, दुनिया का सबसे छोटा देश है। जिसकी आबादी लगभग 506 है और ये सिर्फ 44 हेक्टेयर में फैला है।
6. चश्मे का आविष्कार इटली में हुआ
दुनिया का पहला चश्मा इटली में ही बनाया गया था। 13वीं शताब्दी के अंत में वेनिस के कांच निर्माताओं ने कमजोर नजर वाले लोगों के लिए शुरुआती लेंस तैयार किए थे।
7. इटली में 600 से ज्यादा तरह के पास्ता
इटली में 600 से ज्यादा प्रकार के पास्ता मौजूद हैं। हर पास्ता को अलग तरह की सॉस के साथ खाने के लिए डिजाइन किया गया है। गलत सॉस के साथ पास्ता खाना वहां बड़ी गलती माना जाता है।
8. पानी पर बना इकलौता शहर भी यहां
इटली Venice इकलौता ऐसा शहर है जो पानी के ऊपर बना है। यहां लोग बाइक या कार से नहीं बल्कि मोटर बोट से आना-जाना करते हैं। हालांकि हर साल लगभग 1-2 मिलीमीटर की दर से नीचे धंस रहा है। बढ़ते समुद्री जलस्तर और मिट्टी के कटाव की वजह से यह समस्या और गंभीर होती जा रही है।
9. Pizza का जन्म इटली में हुआ
दुनियाभर में खाने की डिश के तौर पर मशहूर Pizza का जन्म इटली में हुआ था। यहां 30 से ज्यादा तरह के पिज्जा मिलते हैं। Neapolitan Pizza दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पिज्जा फीट और मीटर के हिसाब से भी मिलता है।
10. इटली से ही शुरू हुआ मॉर्डन बैंकिंग कल्चर
1397 में फ्लोरेंस के मेडिची परिवार ने आधुनिक बैंकिंग सिस्टम विकसित किया। डबल-एंट्री अकाउंटिंग जैसी तकनीकें आज भी उपयोग की जाती हैं। मौजूदा पूरा बैंकिंग सिस्टम का आईडिया भी इसी से आया।
11. भारत की तरह इटली में भी अलग-अलग बोलियां
Italian इटली की आधिकारिक भाषा है, लेकिन Sicilian, Neapolitan और Venetian जैसी बोलियां आज भी बड़े स्तर पर बोली जाती हैं। ये कुछ वैसा ही है जैसे भारत में कई क्षेत्रीय बोलियां हैं। हालांकि भारत की कोई आधिकारिक भाषा नहीं है।
12. पहली कॉफी मशीन की शुरुआत
Espresso कॉफी का आविष्कार 19वीं शताब्दी में हुआ था। यहां तक की पहली Espresso मशीन 1884 में इटली में ही बनाई गई थी।
13. इटली में डेढ़ हजार से ज्यादा झीलें
इटली में 1,500 से ज्यादा झीलें हैं। Lake Como और Lake Garda दुनियाभर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। कई लोग तो सिर्फ झीलों के चक्कर में ही इटली घूमने चले जाते हैं।
14. Spaghetti Carbonara की कहानी
Spaghetti Carbonara दूसरी विश्व युद्ध के बाद लोकप्रिय हुई। माना जाता है कि अमेरिकी सैनिकों के अंडे और बेकन राशन से प्रेरित होकर यह डिश बनी थी। तब से लेकर आज तक और इटली से लेकर दिल्ली तक यह डिश काफी पॉपुलर है।
15. रोमन कोलोसियम की इंजीनियरिंग
Colosseum का निर्माण 70 से 80 ईस्वी के बीच हुआ था। इसमें लगभग 80,000 लोग बैठ सकते थे। यहां ग्लेडिएटर फाइट और नकली समुद्री युद्ध तक आयोजित होते थे। इटली जाने वाला हर टूरिस्ट यहां जरूर जाता है। ये ठीक वैसा ही है जैसे भारत में ताज महल।
जाते-जाते जानिए कैसे पड़ा इटली का नाम?
Italy शब्द लैटिन शब्द Vitulus से आया है, जिसका मतलब युवा बछड़ा होता है। यह देश की पुरानी कृषि और पशुपालन परंपरा से जुड़ा हुआ है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।















Click it and Unblock the Notifications