Covid 19: इटली में कोरोना का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 793 मौतें
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, सभी सरकारें आम लोगों से सोशल डिस्टेंस मेंटेंन करने को कह रही है, भारत में कुल मामलों की संख्या 315 पहुंच गई है, जिनमें अब तक दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल है, चारों ओर कोरोना को लेकर बातें हो रही हैं, तो वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित छह करोड़ की आबादी वाले इटली में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं।

इटली में एक दिन में रिकॉर्ड 793 मौतें
समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, इटली में बीते 24 घंटे में 793 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है, ये अपने आप में एक भयानक रिकार्ड है। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो इटली में इस वायरस से 4,825लोगों की मौत हो चुकी है और बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 53,578 हो चुकी है।

'DO THE FIVE: Help Stop Coronavirus'
लोगों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है और बार-बार हाथ धोने की अपील की जा रही है, वैश्विक महामारी को देखते हुए दुनिया भर के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने अपने होमपेज को अपडेट किया है और यहां कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और सेफ रहने के लिए 5 टिप्स बताए गए हैं, आपको बता दें कि गूगल के होमपेज पर एक स्पेशल अलर्ट बॉक्स ऐड किया गया है। इस बॉक्स में 'DO THE FIVE: Help Stop Coronavirus' लिखा हुआ है, यह बॉक्स गूगल सर्च बार के ठीक नीचे है।

ये पांच टिप्स निम्नलिखित है
- बार-बार हाथ धोते रहें
- खांसते समय कोहनी मुंह के सामने ले आएं
- चेहरे को ना छुएं FACE Don't touch it
- दूसरे लोगों से कम से कम 3 फीट की दूरी पर रहें
- बीमार हैं तो घर पर ही रहें।

जानिए 'कोरोना वायरस' से जुड़ी ये बेहद खास बातें
- कोरोना वायरस एक श्वास संबंधी बीमारी है और किसी संक्रमित व्यक्ति की छींक, खांसी, थूक से हवा के जरिए दूसरे लोगों तक पहुंचती है, WHO के मुताबिक किसी भी चीज की सतह पर कोरोना वायरस कितनी देर टिका रहेगा ये उस जगह के तापमान और आर्द्रता पर निर्भर करता है।
- अगर किसी सतह पर वायरस मौजूद है तो उसके जरिए ये वायरस किसी व्यक्ति में फैल सकता है इसलिए बार-बार कहा जा रहा है कि आप बाहर से आने या बाहर की चीजें छूने के बाद हाथ जरूर धोएं।
- मोबाइल फोन में शीशा, प्लास्टिक और एल्युमिनियम होता है इसलिए इससे भी संक्रमण का खतरा है इसलिए अपने फोन को भी सेनेटाइज कीजिए।
- घर और अपने आस-पास की चीजों को स्वच्छ रखिए।
- ना हाथ मिलाएं और ना गले मिले।












Click it and Unblock the Notifications