इजराइल-हमास युद्ध के बीच बोलीं इटली की पीएम, हमे हमास के जाल में नहीं फंसना है
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को बढ़ने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगे आना चाहिए। इसके लिए रोडमैप को जरूर तैयार करना चाहिेए।
मेलोनी ने यह बयान मिस्र के दौरे पर दिया है। कायरो इंटरनेशल समिट के दौरान बोलते हुए मेलोनी ने कहा कि हालांकि हमारे शुरुआती बिंदू काफी दूर है लेकिन हमारे हित पूरी तरह से एक जैसे ही हैं। गाजा में जो हो रहा है वह बड़ा संघर्ष है, इसे धार्मिक युद्ध और सभ्तताओं के युद्ध में तब्दील नहीं होने देना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि हमास की ओर से हमले का मुख्य उद्देश्य यही है, ये लोग फिलिस्तीन के लोगों के अधिकार के लिए नहीं लड़ रहे हैं बल्कि इससे इजराइल और फिलिस्तीन के बीच कभी ना भरने वाली खाई पैदा होगी। जिसका मतलब है कि इसका निशाना हम सब हैं, हम इस जाल में नहीं फंस सकते हैं, यह बहुत ही बेवकूफाना होगा।
प्रधानमंत्री ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ममहूद अब्बा से भी मुलाकात की। इसके बाद वह इजराइल की राजधानी तेल अवीव पहुंचीं और यहां इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलीं। इस मुलाकात के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि हमे इस बर्बरता को हराना है। यह युद्ध सभ्यता की सेना और बर्बर लोगों के बीच है जिन्होंने लोगों की हत्या की, गला रेता, बलात्कार किया, लोगों का गला काट दिया, निर्दोष लोगों को जला दिया, बच्चों और बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ा












Click it and Unblock the Notifications