यहां की सरकार युवाओं को उनके 18वें जन्मदिन पर देगी 37 हजार रुपये

नई दिल्ली। इटली की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए युवाओं को उनके 18वें जन्मदिन पर 500 यूरो यानी करीब 37 हजार रुपये बोनस देने का फैसला लिया है।

student

इटली सरकार का अहम फैसला

छात्र इस बोनस का इस्तेमाल किताबें खरीदने के साथ-साथ थिएटर, सिनेमा या फिर संगीत कार्यक्रमों के टिकट खरीदने में कर सकते हैं।

सरकार ने इसे संस्कृति बोनस के तौर पर युवाओं को देने का फैसला लिया है। इस योजना की शुरूआत 15 सितंबर से हो जाएगी।

सरकार के इस फैसले करीब 5 लाख 75 हजार युवाओं को फायदा मिलेगा। इसके बदले सरकार पर करी 290 मिलियन यूरो का खर्च आएगा। इस योजना को लेकर संसदीय अवर सचिव टोमासो नानिकिनी ने बताया कि ये पैसे का सही इस्तेमाल है।

'युवाओं को खास संदेश देने की कोशिश'

संसदीय अवर सचिव टोमासो नानिकिनी ने कहा कि इस योजना के जरिए युवाओं को संदेश दिया गया है कि जब वह वयस्क समाज में प्रवेश कर रहे हैं तो समाज भी उनके स्वागत के लिए तैयार है।

18 साल के युवा एक ऐप के जरिए इस फंड की मांग करेंगे। वह कल्चर बोनस के तहत दिए जाने वाले वाउचर अपने फोन पर डाउनलोड कर सकेंगे। जिसका इस्तेमाल वह ऑनलाइन या फिजिकल स्टोर्स पर भी कर सकेंगे।

फिलहाल सरकार 2017 में शिक्षकों के लिए भी ऐसी ही योजना लाने पर विचार कर रही है। इस योजना के तहत सरकार शिक्षकों को 500 यूरो यानी करीब 37 हजार रुपये देने पर विचार कर रही है। इसका इस्तेमाल प्रोफेशनल डेवलपमेंट में कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+