Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ISRO की 'कॉमर्शियल उड़ान' से इंटरनेट की दुनिया में आएगी क्रांति, 36 OneWeb Satellites रॉकेड पैड पर तैयार

ISRO will launch 36 OneWe satellites: इसरो 36 वनबेव सैटेलाइट 23 अक्टूबर का लांच करने जा रहा है। सभी वनवेब उपग्रह भारत पहुंच चुके हैं। जिसे लॉन्च करने के लिए इसरो अपने सबसे भारी लॉन्चर LVM3 (Launch Vehicle Mark III) का प्रयोग करेगा। ये सभी सैटेलाइट यूके की फर्म और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के सहयोग से सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किए जाएंगे। इस नए प्रयोग इसरो की कॉमर्शियल उड़ान के रूप में देखा जा रहा है। वनवेब सैलेलाइट्स इंटरनेट की दुनिया में काफी बदलाव आने वाला है।

23 अक्टूबर को ISRO लांच करेगा वनवेब उपग्रह

23 अक्टूबर को ISRO लांच करेगा वनवेब उपग्रह

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) ने वनवेब सैटेलाइट्स को प्रक्षेपण के लिए तैयार कर दिया है। सभी 36 उपग्रह लॉन्च व्हीकल मार्क-III के पैड पर उतार दिए गए हैं। इन उपग्रहों का प्रक्षेपण 23 अक्टूबर की देर रात 12:07 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा।

पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होंगे OneWeb

पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होंगे OneWeb

वनवेब अपने एक बयान में कहा कि इस प्रक्षेपण के साथ सभी सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में स्थापित हो जाएंगे। इस पहली जेनेरेशन वनवेब उपग्रहों के लांच करने का 70 प्रतिशत लक्ष्य पूरा होगा। कंपनी ने दावा किया कि इससे हाईस्पीड इंटरनेट की सेवा मिलेगी। इसरो इस लांच के लिए LVM-3 के GSLV-Mk III का प्रयोग कर रहा है। इसका कारण ये है उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह योजना मेसर्स नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (M/s Network Access Associated Limited) के साथ हुए दो लॉन्च सर्विस अनुबंध का हिस्सा है।

मिलेगी हाईस्पीट इंटरनेट की सुविधा

मिलेगी हाईस्पीट इंटरनेट की सुविधा

न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने वनवेब के साथ 2 सेवा अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। वनवेब दुनिया भर में हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करने की अपनी योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च किया जाता है। वनवेब कुल 648 उपग्रहों को कक्षा में भेजेगा। अपनी परियोजना के तहत वनवेब आम लोगों के साथ-साथ सरकारों और व्यवसायों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा लाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। वनवेब की बात करें तो वह एयरटेल के साथ मिलकर देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी ने जापान के सॉफ्टबैंक और यूटेलसैट कम्युनिकेशंस से निवेश हासिल किया है। भारती एंटरप्राइजेज भी वनवेब की मदद कर रही है। इस तरह वनवेब ने कुल 2.4 अरब डॉलर जुटाए हैं।

स्टारलिंक से होगा मुकबला

स्टारलिंक से होगा मुकबला

पिछले साल दिसंबर में वनवेब ने कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से 36 संचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था। LVM3 से वनवेब लॉन्च इस बार इसरो को वैश्विक कॉमर्शिल लॉन्च सेवा बाजार में पहचान देगा। इसरो ने कहा है कि वनवेब के इन उपग्रहों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। वनवेब कंपनी का मुकाबला सीधे Elon Musk के Starlink से होगा।

वनवेब ने ISRO से मिलाया हाथ

वनवेब ने ISRO से मिलाया हाथ

यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए। यूके को रूस द्वारा लॉन्च सेवाओं से इनकार करने के बाद वनवेब और भारत की न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+