'आपने जितना सोच रखा है, उससे पहले आजाद होंगे', क्या ईरान की लीडरशिप को खत्म करेंगे नेतन्याहू?

Israel on Iran: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरानियों को दिए गए एक नए संदेश में कहा है, कि इजराइल उनके साथ खड़ा है, क्योंकि वे अपने देश की सरकार के अधीन हैं। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा, कि "ईरान के लोगों को पता होना चाहिए, कि इजराइल उनके साथ खड़ा है।"

उन्होंने कहा, "हर दिन, आप एक ऐसी सरकार को देखते हैं, जो आपको अपने अधीन करती है, लेबनान और गाजा की डिफेंस के बारे में उग्र भाषण देती है और फिर भी हर दिन वह सरकार हमारे क्षेत्र को अंधकार में, युद्ध में और भी अधिक डुबो देती है।"

Israel on Iran

उन्होंने ईरानियों को यह भी चेतावनी दी, कि मध्य पूर्व में इजराइल की पहुंच से परे कोई जगह नहीं है, और उनकी सेना ने लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह पर हमले शुरू कर दिए हैं। नेतन्याहू ने अंग्रेजी में जारी एक वीडियो बयान में कहा, "मध्य पूर्व में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इजराइल नहीं पहुंच सकता है।" उन्होंने ईरान के लोगों को चेतावनी दी कि उनका शासन "हमारे क्षेत्र को अंधकार और युद्ध में और भी अधिक डुबो रहा है"। उन्होंने कहा, "जब ईरान आखिरकार आजाद होगा, और वह क्षण लोगों की सोच से कहीं अधिक जल्दी आएगा, तब सब कुछ अलग होगा।"

इसके अलावा, उन्होंने साफ साफ शब्दों में कहा, कि 'ईरान की कठपुतलियों' को साफ किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "ऐसा कोई जगह नहीं है, जहां हम अपने लोगों और अपने देश की रक्षा के लिए नहीं जाएंगे।"

नेतन्याहू का यह बयान इजराइल रक्षा बलों द्वारा लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमलों में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह को मारने के बाद आया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एक वरिष्ठ अधिकारी की भी मौत हो गई।

वहीं, जैसे ही हिज्बुल्लाह ने अपने चीफ नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की, फौरन ईरान के सर्वोच्च नेता को 'सुरक्षित स्थान' पर भेज दिया गया।

नेतन्याहू ने ईरान के लोगों को दिए अपने संदेश में कहा, कि उन्हें "कट्टरपंथी धर्म-प्रचारकों के एक छोटे समूह को अपनी उम्मीदों और सपनों को कुचलने नहीं देना चाहिए। आप इससे बेहतर के हकदार हैं। आपके बच्चे इससे बेहतर के हकदार हैं। मैं जानता हूँ कि आप हमास और हिज़्बुल्लाह के बलात्कारियों और हत्यारों का समर्थन नहीं करते, लेकिन आपके नेता करते हैं। ईरान के लोगों को पता होना चाहिए, कि इजराइल आपके साथ खड़ा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+