गाजा में इजराइली बमबारी में 100 की मौत, PM नेतन्याहू का जिद्दी ऐलान, किसी भी कीमत पर नहीं होगा युद्धविराम
Israel-Hamas War: युद्धविराम की अंतर्राष्ट्रीय मांग और सहयोगी देश अमेरिका से मिल रहे प्रेशर के बाद भी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया है, कि इजराइल युद्ध को खत्म करने के मूड में नहीं है।
इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हुंकार भरते हुए कहा है, कि फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा। बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को उत्तरी गाजा में तैनात इजरायली सैनिकों का दौरा करते समय यह बयान दिया है।

हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर भीषण हमला किया था, जिसमें करीब 1200 लोगों की मौत हो गई, वहीं हमास ने करीब 250 इजराइली नागरिकों को बंधक भी बना लिया, जिसके बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया और उसके बाद से गाजा पट्टी में लगातार इजराइली बमबारी जारी है।
युद्ध शुरू होनिे के बाद से इजराइली प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में ऐलान किया है, कि जब तक गाजा पट्टी से हमास का सफाया नहीं कर दिया जाएगा, तब तक इजराइल इस युद्ध को खत्म नहीं करेगा।
बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तरी गाजा में कहा, कि "हम रुक नहीं रहे हैं।"
उन्होंने कहा, कि "युद्ध अंत तक जारी रहेगा, जब तक हम इसे खत्म नहीं कर लेते, इससे कम नहीं।"
बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी के सांसदों से यह भी कहा, कि युद्ध "अभी खत्म नहीं हुआ है" और उन्होंने उन "मीडिया अटकलों" को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है, कि उनकी सरकार युद्धविराम की मांग पर सहमत होगी और लड़ाई रोक देगी।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा, कि हमास द्वारा रखे गए बाकी बंधकों को तब तक रिहा नहीं किया जाएगा, जब तक कि इजरायल सैन्य दबाव नहीं डालता।
माना जाता है, कि हमास और उसके सहयोगी इस्लामिक जिहाद ने 7 अक्टूबर को पकड़े गए 240 बंधकों में से 100 से ज्यादा लोगों को अभी भी बंधक बनाकर रखा हुआ है। नवंबर में अस्थायी युद्धविराम के दौरान फिलीस्तीनी कैदियों के बदले में लगभग आधे बंधकों, मुख्य रूप से महिलाओं और बच्चों को रिहा कर दिया गया था।
היום עם הלוחמים הגיבורים שלנו בשטח הלחימה ברצועת עזה.
אמרתי להם שני דברים:
דבר ראשון - אנחנו נעשה הכל כדי לשמור על הביטחון שלכם, על החיים שלכם.
דבר שני - אנחנו לא מפסיקים ולא נפסיק להילחם. המלחמה נמשכת עד הסוף. עד שגומרים את החמאס, לא פחות מזה.
עם ישראל גאה בלוחמיו… pic.twitter.com/2xL6AODVXo
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) December 25, 2023
गाजा पट्टी में जारी है एयरस्ट्राइक
इस बीच, रविवार (24 दिसंबर) की रात को इजरायली हवाई हमलों में 100 से ज्यादा फिलीस्तीनी लोगों की मौत हो जाने का दावा किया गया है, जिससे यह मौजूदा युद्ध की सबसे घातक रातों में से एक बन गई। रॉयटर्स ने कहा, कि फ़िलिस्तीनी निवासियों ने खान यूनिस में स्थित दक्षिणी गाजा की सबसे बड़ी चिकित्सा सुविधा नासिर अस्पताल के पास कई हवाई हमलों की भी सूचना दी।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने खान यूनिस के अल-अमन पड़ोस में एक घर पर इजरायली हवाई हमले में सात लोगों की मौत की भी सूचना दी।
गाजा पट्टी के हमास स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, युद्ध में अब तक लगभग 20,700 गाजावासी मारे गए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 250 लोग शामिल हैं। इसके अलावा, गाजा की 21 लाख की आबादी में से ज्यादातर लोग अपने घरों से भाग गए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ है। माना जा रहा है, कि 21 लाख लोगों में से 80 प्रतिशत लोग विस्थापित हो चुके हैं।
रॉयटर्स से बात करते हुए, गाजा में तैनात संयुक्त राष्ट्र कार्यकर्ता जेम्मा कॉनेल ने कहा, कि "यहां राफा में इतनी कम जगह बची है, कि लोगों को पता ही नहीं चलता, कि वे कहां जाएंगे और वास्तव में ऐसा लगता है, जैसे लोगों को एक मानव शतरंज की बिसात के चारों ओर ले जाया जा रहा है, उन्हें पता नहीं है, कि उन्हें कहां से बाहर निकलना है।"
उन्होंने आगे कहा, "लोग एक क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्र में भागते हैं, लेकिन वो दूसरा क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं होता है।"
वहीं, इजराइली सेना के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया, कि सेना ने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की है, लेकिन हमास ही इसे रोक रहा है। प्रवक्ता ने कहा, कि हमास नागरिकों को मानव ढाल के रूप में उपयोग करता है, हालांकि, आतंकवादी समूह हमास ने बार-बार इन आरोपों से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications