हमास के बाद अब हिजबुल्लाह से भिड़ा इजराइल, लेबनान के गांवों में ड्रोन से फिर मचाई तबाही

फिलीस्तीन के आतंकी संगठन हमास की ओर से इजराइल पर बर्बर आतंकी हमले के बाद इजराइल ने पलटवार किया है। पांचवें दिन इस युद्ध का दायरा गाजा सीमा से आगे निकल चुका है। इजराइली सेना ने लेबनान में भी हमले तेज कर दिए हैं।

लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि इजराइल ने दक्षिणी लेबनानी गांवों पर ड्रोन मिसाइलों से हमला कर दिया है। इजरायली हमले में लेबनान के तीन नागरिक घायल हो गए हैं। इसके अलावा सीमा से सटे लगभग 10 घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

Israel bombs Lebanon

एजेंसी ने कहा कि गोलाबारी में लेबनान के मारवाहीन और दुहैरा गांव प्रभावित हुए। आपको बता दें कि लेबनान में मौजूद उग्रवादी हिजबुल्लाह द्वारा इजरायली सेना की स्थिति पर एंटी टैंक मिसाइल दागने के जवाब में इजरायली सेना की तरफ से गोलाबारी हुई है।

लेबनानी हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह ने बुधवार को उत्तरी सीमा पर एक इजरायली सेना चौकी पर एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें दागीं थीं। इजराइल रक्षा बलों ने कहा कि उसने हिज़्बुल्लाह पोस्ट पर ड्रोन हमले का जवाब दिया।

इजराइल ने सोमवार को भी लेबनान पर मिसाइलों से हमला किया था। इस हमले में हिजबुल्लाह के तीन आतंकी मारे गए थे। मंगलवार को हिजबुल्ला ने इजरायली सैन्य वाहन पर मिसाइल दागी थी, जिसके जवाब में इजरायल ने हिज्बुल्लाह पोस्ट को उड़ा दिया था।

लेबनान और सीरिया से इजराइल का झगड़ा

इजराइल ने 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान शीबा फार्म्स पर कब्जा जमा लिया था। इजराइल ने 1967 से 15-स्क्वॉयर-मील (39-स्क्वॉयर-किमी) जमीन के टुकड़े शेबा फार्म्स पर कब्जा कर रखा है। सीरिया और लेबनान दोनों का दावा है कि शेबा फार्म्स लेबनान का है।

इसके बाद इजराइल ने 1981 में गोलन हाइट्स को अपने नियंत्रण में ले लिया। गोलान हाइट्स दक्षिणी-पश्चिमी सीरिया में स्थित एक पहाड़ी इलाका है। लेबनान और जॉर्डन की सीमा पर होने की वजह से ये इलाका राजनीतिक और रणनीतिक रूप से खासा अहम है। गोलान हाइट्स सीरिया से इजरायल की सुरक्षा के लिए ढाल का काम भी करता है। इसके अलावा इससे इजराइल को पानी भी भरपूर मिलता है।

इस बीच ब्रिटेन के विदेश मंत्री इजराइल के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट करने के लिए तेल अवीव पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वे हमले से प्रभावित लोगों और इसराइल के नेताओं से मिलेंगे।

आपको बता दें कि इजराइल पर हमास के हमले के बाद अब तक देश में 1200 लोगों की मौत हुई है। 2700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलिस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गाजा में जारी इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1055 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+