अमेरिकी मूल के लिए इजरायली बंधक आया Video, 200 दिन बाद पता चला कैसे हैं इजराइली बंधक

हमास ने इस हफ्ते इजरायली-अमेरिकी बंधक हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन का एक वीडियो जारी किया। वीडियो में अमेरिका मूल के इजरायली गोल्डबर्ग-पोलिन को एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है। वीडियो में वे अपने बारे में बोल रहे हैं। कभी वे अपने घायल हाथ की ओर इशारा करत हैं, तो कभी अपने बारे में बताते हुए नजर आते हैं।

अब हमास की ओर नए वीडियो में गोल्डबर्ग-पोलिन को एक कुर्सी पर बैठे देखा गया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में हर्ष गोल्डबर्ग-पोलिन ने कहा कि वह यहां लगभग 200 दिनों से हैं। गोल्डबर्ग-पोलिन ने अपने परिवार से हिम्मत बनाए रखे का आग्रह किया।

Goldberg Polin

7 अक्टूबर को पोस्ट किए गए वीडियो में गोल्डबर्ग-पोलिन को अपनी बांह पर गंभीर रूप से घायल दिखाया गया है। एक युवती, जो हमास के हमले के समय उसके साथ बंकर में थी, ने कहा कि कोहनी से नीचे उसका हाथ उड़ने से पहले उसने हथगोले फेंकने में मदद की थी।

बता दें कि गोल्डबर्ग-पोलिन उन 129 बंधकों में से सबसे अधिक पहचाने जाने वाले बंधकों में से एक है जो अब भी गाजा में कैद हैं। वहीं उनका परिवार वतन वापसी की मांग कर रहा है। जेरूसलम में बैनरों और दीवारों पर , "गोल्डबर्ग-पोलिन घर लाओ।" लिखकर एक कैंपेन भी चलाया गया। गोल्डबर्ग-पोलिन की मां राचेल गोल्डबर्ग-पोलिन पिछले छह महीने से अपने बेटे की रिहाई के लिए अभियान चला रही हैं। उनका दुनिया भर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम था जिसकी उन्होंने योजना बनाई थी।

वहीं दूसरी ओर गोल्डबर्ग-पोलिन माता-पिता रेचेल और जोनाथन गाजा में बंधकों के मामले में दबाव बनाने के लिए वाशिंगटन में शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क किया। वहीं दूसरी ओर इजरायली सरकार का मानना ​​है कि 7 अक्टूबर को गाजा में हमास द्वारा अभी भी बंधक बनाए गए 129 बंधकों में से 33 मारे जा चुके हैं।

बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर में जब हमास ने इजराइल पर हमला किया तो 1,200 से अधिक लोग मारे गए और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया। इस दौरान गोल्डबर्ग-पोलिन को नोवा संगीत समारोह से अपहरण कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+