इजरायली सेना का हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े हमले का दावा, दक्षिणी लेबनान में तीन कमांडर मारे गए

इजरायली सेना ने रविवार को लेबनान के उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह पर बड़े हमले करते हुए दक्षिणी लेबनान में इसके तीन प्रमुख कमांडरों को मार गिराने की घोषणा की है। मारे गए कमांडरों में बिंट जेबिल क्षेत्र के हिजबुल्लाह प्रमुख अहमद जाफर मटुक, उनके उत्तराधिकारी और इसी क्षेत्र में समूह के तोपखाने प्रमुख शामिल थे। यह हमला क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान पर इजरायली हवाई हमलों के बाद हुआ है।

70 हिजबुल्लाह लड़ाकों की मौत

इजरायली सेना द्वारा जारी बयान के अनुसार हिजबुल्लाह के गढ़ों पर लक्षित हमलों में 70 से अधिक हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और 120 से अधिक लक्ष्यों पर सटीक हमले किए गए। इनमें हथियार कारखाने और भंडारण सुविधाएं शामिल थी। जो विशेष रूप से दक्षिणी बेरूत के हिजबुल्लाह गढ़ में स्थित थे। इसके अलावा हमले लेबनान के पूर्वी शहर बालबेक और अन्य रणनीतिक स्थानों पर भी किए गए। जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

israel

बेरूत के उपनगरों में देखे गए धुंए के बादल

इन हमलों के बाद बेरूत के उपनगरों में धुएं के बादल उठते देखे गए। खासतौर पर तब जब इजरायली सेना ने लेबनान के लोगों को नई निकासी चेतावनियां जारी की। संघर्ष के चलते लेबनान को भारी क्षति हुई है। जहां आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 23 सितंबर से अब तक कम से कम 1,615 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अघोषित मामलों के कारण यह संख्या और भी अधिक हो सकती है।

इजरायली सेना को भी नुकसान, 36 सैनिकों की मौत

संघर्ष में इजरायली सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाल ही में दक्षिणी लेबनान में चार सैनिकों के मारे जाने के बाद 30 सितंबर को जमीनी अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 36 इजरायली सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। यह आंकड़ा इस संघर्ष की गंभीरता और दोनों पक्षों पर पड़ने वाले भारी नुकसान को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

हिजबुल्लाह की जवाबी कार्रवाई

हिजबुल्लाह ने भी संघर्ष में जवाबी कार्रवाई करते हुए उत्तरी इजरायल में एक सैन्य अड्डे पर बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया। जिसमें हाइफ़ा के उत्तर में सैन्य उद्योग अड्डे को निशाना बनाया गया। यह हमला तब हुआ जब हिजबुल्लाह ने क्षेत्र में इजरायली सैनिकों की मौजूदगी को देखते हुए उत्तरी इजरायल के कई हिस्सों को वैध लक्ष्य घोषित किया था।

अंतरराष्ट्रीय तनाव और शांति की चुनौतियां

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी संघर्ष अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। हाल के घटनाक्रमों ने लेबनान और व्यापक मध्य पूर्व में बढ़ती अस्थिरता को उजागर किया है। जो लंबे समय से शत्रुता से ग्रस्त इस क्षेत्र में शांति की जटिलताओं को रेखांकित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+