Israel War in Gaza: उत्तरी गाजा में इजराइल का भयानक हमला, 77 लोगों की मौत, ज्यादातर महिलाएं और बच्चे
Israel War in Gaza: गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, कि उत्तरी गाजा में विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए आश्रय स्थल वाली पांच मंजिला इमारत पर इजराइली हमले में मंगलवार को कम से कम 77 लोग मारे गए हैं, जिनमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने कहा है, कि इजराइली सीमा के पास उत्तरी शहर बेत लाहिया में हुए हमले में 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अलजजीरा ने कहा है, कि उत्तरी पट्टी में बेत लाहिया में एक आवासीय इमारत पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। अलजजीरा ने कहा है, कि मलबे के नीचे से और शव निकाले जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस क्षेत्र में हमला हुआ है, उस क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल अल-अवदा अस्पताल है, लेकिन उस अस्पताल के पास अब उतने संसाधन नहीं हैं, कि घायलों का इलाज कर सके। हालांकि, ये अस्पताल अभी भी चालू है, लेकिन बड़ी संख्या में घायलों का तत्काल इलाज करने में असर्मथ है।
मलबे से और लोगों को निकाला जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है। घायलों के शरीर से गंभीर रूप से खून बह रहे हैं। कई घायलों के शरीर कंक्रीट के बड़े टुकड़ों के भारी वजन से कुचल दिए गए हैं। ऐसे अन्य लोग भी हैं जो वास्तव में लापता हो गए हैं, क्योंकि कुछ लोग अपने परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में बात कर रहे हैं, जो अब मौजूद नहीं हैं।
विस्फोट की तीव्रता से बिल्डिंग चूर-चूर हो गया है। ये एक पांच मंजिला इमारत थी, लिहाजा मलबा उठाने में काफी वक्त लग रहा है और अभी कई घंटों की मशक्कत के बाद ही मलबे को पूरी तरह से हटाया जा सकता है।
हालांकि, इस हमले को लेकर अभी तक इजराइल की सेना की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications