कोरोना संक्रमित होने के बाद टला इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट का भारत दौरा
कोरोना संक्रमित होने के बाद टला इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट का भारत दौरा
नई दिल्ली, 29 मार्च: इजराइल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट का अप्रैल के शुरुआत में होने वाला भारत दौरा टाल दिया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट मंगलवार (29 मार्च) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, उसके बाद उनका भारत दौरा टाला गया है। मंगलवार को भारत में इजराइल दूतावास के प्रवक्ता मोहम्मद हेब ने सूचित किया है। प्रवक्ता मोहम्मद हेब ने कहा, भारत यात्रा को पुनर्निर्धारित किया जाएगा। हालांकि फिलहाल तारीख के बारे में नहीं बताया गया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट मंगलवार (29 मार्च) को कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर सूचित किया कि वह "अच्छा महसूस कर रहे हैं और घर पर आइसोलेट हैं और वहीं से काम करना जारी रखेंगे।
इजरायल के प्रधानमंत्री ने इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा की घोषणा की थी। उन्होंने अपने कार्यालय के हवाले से कहा, "मैं अपने दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करने के लिए खुश हूं, और साथ में हम अपने देशों के संबंधों के लिए आगे बढ़ते रहेंगे।"
अपनी यात्रा के दौरान, बेनेट को पीएम मोदी और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मिलना था। उनके कार्यालय ने सूचित किया था कि नेफ्ताली बेनेट अर्थव्यवस्था, अनुसंधान और विकास, कृषि और अधिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए आ रहे हैं।
इजराइल पीएमओ के अनुसार, यात्रा "देशों के बीच रणनीतिक गठबंधन को आगे बढ़ाने और मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करने के लिए थी।" बेनेट को देश में यहूदी समुदाय के सदस्यों से मिलने का भी कार्यक्रम था।












Click it and Unblock the Notifications