इजराइल की सेना ने लॉन्च किया 'ऑपरेशन आयरन सॉर्ड', आतंकी संगठन हमास ने गलत पंगा ले लिया
Israel launches Operation Iron Swords: फिलीस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बर्बर हमले के बाद इजराइली फोर्स ने Operation Iron Swords लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद हमास में तबाही मचना तय माना जा रहा है। आतंकी संगठन हमास ने इजराइल के ऊपर अचानक हमला किया है, जिसकी उम्मीद इजराइल को नहीं थी, इसीलिए दक्षिणी इजराइल में भारी तबाही मची है। इज़राइल पर हमास की ओर से आश्चर्यजनक रॉकेट और घुसपैठ हमले 1973 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर किए गये हैं, जो इज़राइल के अरब पड़ोसियों द्वारा एक आश्चर्यजनक हमला था जो 6 अक्टूबर 1973 को शुरू हुआ था।

इज़राइल रक्षा बलों ने कहा है, कि उसने इज़राइल पर हमास के आश्चर्यजनक हमले के जवाब में ऑपरेशन "आयरन स्वोर्ड्स" शुरू किया है। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने संवाददाताओं को बताया कि सुबह 6:30 बजे से इजराइल में 2,200 से अधिक रॉकेट दागे गए।
हगारी का कहना है कि हमास के आतंकवादियों ने जमीन, समुद्र और हवा से घुसपैठ की।
आपको बता दें, कि इजराइली वेस्ट बैंक में हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरौरी ने हथियारों का आह्वान जारी किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, "हम सभी को यह लड़ाई लड़नी चाहिए, खासकर वेस्ट बैंक में प्रतिरोध सेनानियों को।" उन्होंने कहा, कि "वेस्ट बैंक इस लड़ाई में अंतिम शब्द है, और यह वेस्ट बैंक की सभी बस्तियों के साथ टकराव शुरू कर सकता है। हम अपने लोगों से अल-अक्सा बाढ़ की लड़ाई में भाग लेने का आह्वान करते हैं।"
7 जगहों पर चल रही बंदूकों से लड़ाई
फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा पट्टी में पार करते हुए इरेज़ या बेत हनौन में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है, जब इजरायली सेना ने घोषणा की थी कि उसने इस पर नियंत्रण खो दिया है। गाजा पट्टी बाड़ के पास इजरायली साइटों से इजरायली वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम सात जगहों पर आमने-सामने की लड़ाई चल रही है।
वहीं, अल अक्शा मस्जिद से इजराइल के खिलाफ घोषणाएं हो रही हैं।
चेक सरकार ने प्राग के पारंपरिक सहयोगी इज़राइल पर "आतंकवादी हमले" शुरू करने के लिए हमास की निंदा की है। चेक प्रधान मंत्री पेट्र फियाला ने एक्स, पर कहा है, कि "मैं इज़राइल पर आतंकवादी हमलों की निंदा करता हूं।"
उन्होंने कहा, कि "मेरी संवेदनाएं हिंसा के निर्दोष पीड़ितों के साथ हैं और मैं कामना करता हूं कि इजराइल में हमारे दोस्त स्थिति को जल्द से जल्द संभालें और शांति और सुरक्षा में रहने की उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करें।"
वहीं, अनादोलु एजेंसी ने बताया है, कि गाजा पट्टी के सीमावर्ती क्षेत्र में इजरायली सेना और फिलिस्तीनी समूहों के बीच टकराव में चार फिलिस्तीनी मारे गए हैं और पांच घायल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications