Israel: हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजराइल ने की बमों की बारिश, लेबनान में हाहाकार, नेतन्याहू की इमरजेंसी बैठक

Israel Strike on Hezbollah: ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह की तरफ से मंडरा रहे खतरे को कम करने का दावा करते हुए इजरायली सेना ने रविवार की सुबह-सुबह लेबनान में भीषण बमबारी की है और रिपोर्ट है, कि कम से कम 100 ठिकानों पर बम गिराए गये हैं।

इजराइल ने कहा है, कि हिज्बुल्लाह की तरफ से "बड़े पैमाने पर" हमलों की तैयारी की जा रही थी, जिसका पहले ही इजराइल को पता चल गया था। इजराइल ने कहा है, कि "IDF ने हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन की पहचान की, जो इजराइली क्षेत्र की ओर मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी कर रहा था।"

Israel Strike on Hezbollah

इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने एक बयान में कहा है, कि "इन खतरों के जवाब में, आईडीएफ लेबनान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहा है।"

इजराइली मीडिया के मुताबिक, तेल अवीव में बेन गुरियन हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानें सस्पेंड कर दी गई हैं और इजराइल की कैबिनेट की आपातकालीन बैठक सुबह 7 बजे बुलाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बैठक अभी चल रही है (खबर लिखे जाने तक)।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों को अरबी भाषा में चेतावनी देते हुए कहा है, कि "हम आपके घरों के पास इजराइली क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर हमले करने की हिज्बुल्लाह की तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। आप खतरे में हैं। हम हिज्बुल्लाह के खतरों पर हमला कर रहे हैं, और उन्हें खत्म कर रहे हैं।"

7 अक्टूबर के हमले के बाद से गाजा पर बमबारी कर रहे इजराइल ने हमलों को खतरों को दूर करने के लिए "आत्मरक्षा" कार्रवाई बताया है। इजराइल पर हमला करने की हिज्बुल्लाह की योजना के बारे में आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, "इन खतरों को दूर करने के लिए एक आत्मरक्षा कार्रवाई में, आईडीएफ लेबनान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहा है, जहां से हिज्बुल्लाह इजराइली नागरिकों पर हमले करने की योजना बना रहा था।"

कुछ दिन पहले, एक दुर्लभ कदम के तहत, इजराइली हमले ने लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में हिज्बुल्लाह के हथियार डिपो को निशाना बनाया, जिसकी पुष्टि समाचार एजेंसी रॉयटर्स से दो सुरक्षा सूत्रों ने की है।

नबातीह क्षेत्र में हिज्बुल्लाह के हथियार भंडारण को निशाना बनाकर किए गये इजराइली हमले इजराइल की सीमा से सिर्फ 12 किलोमीटर दूर लेबनान में किए गये। यह जानकारी सेना के टेलीग्राम चैनल पर साझा की गई।

लेबनान में हिज्बुल्लाह और अन्य सशस्त्र समूह, गाजा युद्ध के समानांतर इजराइल में गोलीबारी कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते, दक्षिणी लेबनान में एक इजराइली हवाई हमले में एक महिला और उसके दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी, ऐसा दावा लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया। नबातीह क्षेत्र में हुए इस हमले में पांच लोग घायल भी हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पिछले साल अक्टूबर में गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी हमास आतंकवादियों और इजराइली बलों के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से, ईरान समर्थित समूह हिज्बुल्लाह और इजरायली सेना अपनी सीमा पर लगभग रोजाना गोलीबारी कर रहे हैं।

यह हालिया घटना व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की चिंताओं के बीच हुई है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थ गाजा में युद्धविराम स्थापित करने के मकसद से वार्ता के माध्यम से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+