इजराइल की लेडी ब्रिगेड ने ईरान में सैन्य ठिकानों को किया तहस नहस, हमला करने वाली महिला पायलट्स को देखिए

Israel Iran War: ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद शनिवार को इजराइल ने पलटवार किया। इजराइल ने शनिवार 26 अक्टूबर की सुबह ईरान पर हमला किया। इस हमले में 4 ईरानी सैनिकों की मारे जाने की खबर है। इस हमले को इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने अंजाम दिया था।

इजराइल ने ईरान पर किए हमलों की तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए है। खास बात यह है कि इजरायली महिला लड़ाकू पायलट उस स्क्वाड्रन का हिस्सा थीं, जिसने शनिवार की सुबह ईरानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला किया। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार की सुबह मिशन की तैयारी कर रही इन पायलटों के दृश्य साझा किए।

Israel Iran War

एक्शन में महिला पायलट
आईडीएफ ने फुटेज जारी किया जिसमें एफ-15 और एफ-16 जेट विमानों को ईरान की ओर जाते हुए दिखाया गया। चालक दल में इजरायली वायु सेना की चार महिला नेविगेटर भी शामिल थीं, जिन्होंने इस ऑपरेशन में भाग लिया था। बता दें, यह पहला मौका है जब इजराइल की सेना ने ईरान पर खुलेआम हमला किया है।

इजराइल ने इन्हें बनाया अपना लक्ष्य
इजरायल की सेना ने कहा कि उसने ईरान की उन सुविधाओं को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल ईरान इजरायल पर दागी जाने वाली मिसाइलों को बनाने के लिए करता था, साथ ही सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के ठिकानों को भी निशाना बनाया। उन्होंने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल साइटों पर भी हमला किया।

क्या कहा ईरान के विदेश मंत्रायल ने
हवाई हमलों के बाद, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे आत्मरक्षा का अधिकार है और वह विदेशी आक्रामक कृत्यों के खिलाफ़ बचाव करने के लिए खुद को हकदार और बाध्य मानता है। ईरानी सूत्रों के अनुसार, हमलों से कथित तौर पर "सीमित क्षति" हुई, और सूर्योदय तक तेहरान में विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं।

ईरान के अल-आलम टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सेना ने कहा कि हमलों में इलाम, खुज़ेस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। साथ ही, चार सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।

इन हमलों से दोनों (इजराइल और ईरान) के बीच पूर्ण युद्ध की ओर बढ़ने का खतरा है, क्योंकि मध्य पूर्व में हिंसा बढ़ रही है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब ईरान द्वारा समर्थित उग्रवादी समूह, जैसे गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह, पहले से ही इजरायल के साथ संघर्ष में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+