कौन है वो खूबसूरत Irani एंकर? जो इजरायली हमलों के बीच LIVE शो छोड़कर भागी, शादीशुदा या Single? कितने बच्चे?
Who is Irani Anchor Sahar Imami: ईरान-इजरायल के बीच जंग पिछले 5 दिनों से जारी है। दोनों देशों के बीच 300 से ज्यादा मिसाइलें दागी जा चुकी हैं। मरने वालों की संख्या ईरान और इजरायल में 250 पार हो चुकी है, जबकि 1200 से ज्यादा घायल हैं। जारी जंग के बीच, बेहद खूबसूरत एक ईरानी एंकर सुर्खियों में छा चुकी है। वजह है- 16 जून, 2025 की शाम, IRIB (ईरान के सरकारी टीवी नेटवर्क) में लाइव बुलेटिन चल रहा था, जब इजरायल की मिसाइल ने IRIB के गनग्लास बिल्डिंग को निशाना बनाया।
बुलेटिन पढ़ रही प्रमुख एंकर सहर इमामी अचानक स्टूडियो छोड़कर बाहर भागीं, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वापस लौटीं और अपना काम फिर से शुरू कर दिया। खास बात यह है कि इस बहादुरी को IRIB कंपनियों की हेडलाइन से लेकर सोशल मीडिया पर 'ईरानी महिलाओं की शेरनी' कहे जाने तक की व्यापक सराहना मिली। आइए जानते हैं कौन है ये ईरानी एंकर? आखिर शादीशुदा है या सिंगल?

वायरल हुआ सहर का इशारा
हमले से ठीक पहले सहर ने लाइव टीवी पर इजरायल की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आप जो सुन रहे हैं, वह आक्रामक की आवाज है।' इसके बाद स्टूडियो में धुआं भर गया, और वे भागीं। मिनटों बाद दूसरे स्टूडियो से प्रसारण पर लौटकर उन्होंने कहा, 'यह हमला सच को दबाने की कोशिश थी, लेकिन सच की आवाज शांत नहीं होगी।' उनका यह इशारा और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ईरान समर्थक मंचों पर उनकी तस्वीर को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और पूर्व हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के साथ पोस्टरों में साझा किया गया। एक यूजर ने लिखा, 'सहर ईरानी मीडिया की शेरनी हैं।'
Who is Anchor Sahar Imami: कौन हैं सहर इमामी?
1985 में तेहरान में जन्मी सहर ने खाद्य विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ कृषि इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 2008 में उन्होंने बिना किसी जान-पहचान के, कठिन ऑडिशन प्रक्रिया के जरिए IRIB में प्रवेश किया। शुरुआत तेहरान नेटवर्क के शो 'वी आर गोइंग होम' से की, और 2010 में IRINN के राजनीतिक डेस्क से जुड़ीं। 'बैक होम', 'मॉर्निंग विद द न्यूज', और 'न्यूजस्टैंड' जैसे कार्यक्रमों ने उन्हें ईरानी घरों में मशहूर बनाया। उनकी सादगी, कम मेकअप, और आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति की अरबी समाचार आउटलेट्स ने भी तारीफ की।

शादीशुदा या कुवारी है इमामी?
सहर इमामी शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा है। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पेज पर एक लड़की के साथ फोटो शेयर की गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह उनकी बेटी है या नहीं।

हमले की निंदा
ईरान ने IRIB मुख्यालय पर हमले को 'युद्ध अपराध' करार दिया। हिजबुल्लाह ने इसे 'जायोनी अपराध' और 'व्यवस्थित आतंकवाद' बताया, जिसका मकसद 'सच को दबाना और ईरानी क्रांति को खत्म करना' है। IRIB के प्रमुख ने कहा, 'यह हमला ईरानी मीडिया के वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। हमारे पत्रकारों का संकल्प नहीं टूटेगा।' हमले में कुछ पत्रकार घायल हुए, और एक कर्मचारी की मौत की खबर है।

सोशल मीडिया पर प्रशंसा
ईरान की उप-राष्ट्रपति (महिला एवं पारिवारिक मामले) जहरा बेहरामज़ादेह अज़ार ने सहर को 'आक्रामकता के सामने ईर अल्लाह-हू-अकबर' की आवाजें सुनाई जाती हैं।' एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'आप हत्या से विचार को नष्ट नहीं कर सकते।' सहर की हिम्मत ने न केवल ईरान, बल्कि वैश्विक स्तर पर साहस और दृढ़ता की चर्चा को बढ़ावा दिया। सहर इमामी आज एक एंकर से कहीं अधिक हैं-वे ईरानी महिलाओं की हिम्मत और सच्चाई की आवाज बन गई हैं।
2025 में कब शुरू हुई ईरान-इजरायल की जंग?
- 13 जून 2025: इजरायल ने 'Operation Rising Lion' अभियान के तहत ईरान में परमाणु और सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए। इसी दिन ईरान ने मसाइल और ड्रोन के ज़रिए जवाबी हमला शुरू किया, जिसमें 100 से 200+ मिसाइलें दागी गईं।
- 14 जून 2025: इजरायल ने एयरसुपीरॉरिटी हासिल करते हुए Teheran में और हमलों को अंजाम दिया साथ ही 300+ मिसाइलों का जवाब मिला।
- 15-16 जून 2025: संघर्ष चौथे दिन तक पहुंच गया, जिसमें मिसाइल-ड्रोन हमले तेज हुए ।
ये भी पढ़ें- Israel Iran War: महिलाओं का दमन करने वाले मौलवी अली खामेनेई कैसे बने ईरान के सुप्रीम लीडर?












Click it and Unblock the Notifications