Israel-Iran War: तेल के कुएं, परमाणु बम बनाने की फैक्ट्री.. ईरान में कहां और कैसे हमला करेगा इजराइल, पढ़ लीजिए

The Israel-Iran conflict escalates as Israel prepares for potential military action against Iranian oil and nuclear facilities. Key targets include critical infrastructure vital to Iran's economy and security.

Israel-Iran War: ईरान और इजराइल ने कई सालों से डायरेक्ट टकराव से परहेज किया है और दोनों देश अभी तक सीक्रेट लड़ाई और हत्याओं का छाया युद्ध लड़ते रहे। लेकिन अब दोनों देश खुले संघर्ष के करीब पहुंच चुके हैं और ईरानी हमले के बाद आशंका जताई गई है, कि इजराइल हर हाल में हमला करेगा।

दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के आक्रमण और छह महीने से भी कम समय में इजराइल पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद अमेरिका का भी मानना है, कि इजराइल, ईरान में संवेदनशील जगहों पर हमला कर सकता है, जिससे भारी तबाही मच सकती है।

Israel-Iran conflict

इजराइल, ईरान पर सीधे हमला करने के लिए तैयार है और ये हमला, पहले की तुलना में काफी ज्यादा जोरदार, खतरनाक और सार्वजनिक तरीके से होने वाला है। ईरान के पास कई संवेदनशील लक्ष्य हैं, जिनमें तेल उत्पादन स्थल, सैन्य अड्डे और परमाणु स्थल शामिल हैं।

आइये जानते हैं, कि इजराइल अपने हमले में ईरान के किन किन जगहों को निशाना बना सकता है?

ईरान की तेल इंडस्ट्री

ईरान की तेल और गैस सुविधाएं ज्यादातर देश के पश्चिमी हिस्से में इराक, कुवैत और सऊदी अरब के नजदीक हैं। ईरान के तट से दूर या द्वीपों पर कई सुविधाएं हैं, जैसे कि फारस की खाड़ी में खार्ग द्वीप पर इसका मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल है।

तेल सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने से ईरान की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंच सकता है और अमेरिकी चुनावों से एक महीने पहले वैश्विक तेल बाजारों में व्यवधान पैदा हो सकता है। ईरान प्रतिदिन लगभग 3 मिलियन बैरल तेल का उत्पादन करता है, जो विश्व आपूर्ति का लगभग 3% है। इसका सबसे बड़ा ग्राहक चीन है। हालांकि, प्रतिबंधों ने वैश्विक बाजार में ईरान के महत्व को कम कर दिया है, लेकिन फिर भी हमला तेल कीमतों को प्रभावित कर सकता है।

गुरुवार को जब उनसे पूछा गया, कि क्या वे ईरान के तेल बुनियादी ढांचे पर इजराइली हमले का समर्थन करेंगे, तो राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, कि संभावना "चर्चा में" है। उनकी इस एक टिप्पणी ने तेल की कीमत को बढ़ा दिया। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में साप्ताहिक 8% से ज्यादा की वृद्धि हुई है, जो दो वर्षों में सबसे ज्यादा वृद्धि है।

Israel-Iran conflict

ईरान की परमाणु सुविधाएं

इजराइल, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है। लेकिन इजरायली अधिकारियों ने कहा है, कि हाल ही में हुए मिसाइल हमले के प्रतिशोध में ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला करने की उनकी कोई तत्काल योजना नहीं है - इनमें यूरेनियम उत्पादन और संवर्धन संयंत्र, यूरेनियम खदानें और अनुसंधान रिएक्टर शामिल हैं।

हालांकि, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है, कि इजराइल हमला नहीं ही करेगा। परमाणु स्थलों को निशाना बनाना, जिनमें से कई गहरे भूमिगत हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की मदद के बिना कठिन होगा। बाइडेन ने बुधवार को कहा, कि वह ईरानी परमाणु स्थलों पर हमले का समर्थन नहीं करेंगे। भले ही ईरान बम बनाने के लिए पर्याप्त उच्च संवर्धित यूरेनियम बनाने के अपने प्रयासों को तेज कर दे, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि देश को परमाणु हथियार बनाने में महीनों और संभवतः एक साल का समय लगेगा।

लंबी दूरी से हमला

यदि इजराइल, जवाबी कार्रवाई के लिए अपनी शक्तिशाली वायु सेना का उपयोग करना चाहता है, तो उसके विमानों को लंबी दूरी तक उड़ान भरनी होगी। लेकिन हाल ही में उसने दिखाया है कि वह ऐसा कर सकता है।

यमन में हूतियों के खिलाफ हाल के हमलों में, इजराइली सेना ने बिजली संयंत्रों और शिपिंग बुनियादी ढांचे पर हमला करने के लिए 1,000 मील से अधिक की उड़ान भरी, जिसमें टोही विमानों और दर्जनों लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें उड़ान के दौरान ही ईंधन भरना पड़ा। ईरान पर हवाई हमला करने में भी इतनी ही दूरी तय करनी होगी, लेकिन यह कहीं अधिक खतरनाक होगा। ईरान के पास लेबनान और यमन की तुलना में बहुत ज्यादा मजबूत हवाई सुरक्षा है।

अप्रैल में, एक इजराइली हवाई हमले ने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण मध्य ईरान के एक शहर नतांज़ के पास एक एस-300 एंटीएयरक्राफ्ट सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पश्चिमी और ईरानी अधिकारियों ने कहा है, कि उस हमले में इजराइल ने हवाई ड्रोन तैनात किए थे और कम से कम एक मिसाइल को युद्धक विमान से दागा था।

पेंटागन के पूर्व अधिकारी और वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी के वरिष्ठ फेलो ग्रांट रूमली ने कहा, "मुझे लगता है, कि वे अप्रैल में किए गए ऑपरेशन की नकल करेंगे और हवाई हमले के लिए ईरान की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और वायु रक्षा को नष्ट करने की कोशिश करेंगे।" उन्होंने कहा, कि लेकिन "सवाल यह होगा कि ये हमले कितने व्यापक होंगे और क्या वे ईरानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।" हालांकि उन्होंने कहा, कि इजराइल को ईरान पर हमला करने के लिए अकेले अपनी वायु सेना पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि उसके पास ईरान पर हमला करने के लिए कई और तरीके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+