Israel-Iran tensions: एयर इंडिया की तेल अवीव के लिए फ्लाइट्स फिर स्थगित, जानिए एयरलाइंस ने क्या कहा?
Israel-Iran Tension: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एक बार फिर तेल अवीव के लिए अपनी फ्लाइट्स (Air India Flights) रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस कंपनी ने यह निर्णय अस्थाई तौर पर लिया है। इससे पहले पिछले साल एयर इंडिया ने करीब पांच महीने तक तेल अवीव के लिए फ्लाइट्स स्थगित रखी थी।
एयर इंडिया राष्ट्रीय राजधानी और इजराइली शहर के बीच चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। लेकिन इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच एयरलाइंस कंपनी ने तेल अवीव के लिए फ्लाइट्स स्थाई तौर पर स्थगित की हैं। एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली और तेल अवीव के बीच सीधी फ्लाइट्स फिलहाल निलंबित रहेंगी।

एयर इंडिया और विस्तारा ने 13 अप्रैल को इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का हवाला देते हुए ईरानी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने से बचने का निर्णय लिया है। एयरलाइंस कंपनियों ने ये कदम ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते उठाया है।
इजराल- ईरान के बीच तनाव ना केवल क्षेत्र बल्कि वैश्विक हवाई यात्रा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। इन अनिश्चितताओं के आलोक में, एयरलाइंस संभावित फ्लैशप्वाइंट से दूर उड़ानों का मार्ग बदलकर अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठा रही हैं। भारतीय एयरलाइंस एयर इंडिया के इस कदम के साथ पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव के चलते अन्य कई दबाव बढ़ने की आशंका है।
ये पहला मौका नहीं जब एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए अपनी फ्लाइट्स स्थगित की हैं। इससे पहले टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इस कंपनी 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए फ्लाइट्स अस्थायी तौर रद्द की थी। करीब पांच महीने बाद 3 मार्च को एयर इंडिया ने फिर सेवाएं शुरू कीं। लेकिन महज महीने भर में फिर से फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications