हिज्बुल्लाह पर इजराइल ने फिर से किए ताबड़तोड़ हमले, कभी भी छिड़ सकता है भीषण युद्ध, खतरे में मिडिल ईस्ट?

Israel-Hezbollah Conflict: लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (NNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐनाटा शहर पर इजराइल के भीषण हमले में 17 लोग घायल हो गए हैं। एनएनए ने बताया है, कि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि एक का आपातकालीन कक्ष में इलाज किया जा रहा है।

इस हमले के बाद इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच कभी भी आमने-सामने की लड़ाई शुरू होने की आशंका काफी बढ़ गई है। इजरायल और हिज्बुल्लाह ने सीमा पार से हमले तेज करने की धमकी दी, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पश्चिमी एशिया क्षेत्र में व्यापक युद्ध की कगार से पीछे हटने की अपील की जा रही है।

israel-hezbollah-conflict

पिछले सप्ताह लेबनान से रॉकेट हमलों का सामना करने के बाद, IDF ने ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह को कई तगड़े झटके दिए हैं।

आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने जल्द ही घोषणा की है, कि वो इजरायल के खिलाफ अपनी लड़ाई में "नये स्टेज" में प्रवेश कर रहा है। इस बीच, बिना किसी डर के, IDF चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने हिज्बुल्लाह के विनाश की धमकी दी है। लेबनानी समूह ने इजरायल में 150 से ज्यादा रॉकेट और ड्रोन लॉन्च किए थे, जिसके बाद हलेवी ने रविवार को कहा, कि "हिज्बुल्लाह को जो कीमत चुकानी पड़ेगी, वह बढ़ती ही जाएगी।"

वहीं, लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हवाई हमलों के बाद, इजराइल ने सोमवार को नागरिकों से आतंकवादियों के गढ़ों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया है। सीमा पार से चल रही गोलीबारी में, जिसने एक व्यापक युद्ध की आशंकाओं को जन्म दिया है, इजराइल ने सोमवार को कहा, कि उसने दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के खिलाफ एक और हमला किया है।

इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियल एडमिरल डैनियल हैगरी ने एक्स पर एक बयान में कहा, कि इजराइली सेना ने सोमवार की सुबह दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया, जब उसे पता चला कि "हिज्बुल्लाह इजराइली क्षेत्र की ओर गोलीबारी करने की तैयारी कर रहा है", लेकिन उससे पहले ही इजराइल ने हमले शुरू कर दिए।

कभी भी भीषण युद्ध शुरू होने की आशंका

इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ती लड़ाई के लेटेस्ट चरण में, दक्षिणी लेबनान में इजराइली हवाई हमलों का यह पांचवां दौर था। इस चरण में हिज्बुल्लाह के हाथ में पकड़े जाने वाले संचार उपकरणों को निशाना बनाया गया है, जिससे यह आशंका पैदा हो गई है, कि संघर्ष पूर्ण पैमाने पर युद्ध में बदल सकता है। हालांकि 7 अक्टूबर के हमले के बाद से हिज्बुल्लाह ने लगभग हर रज़ इजरायल के साथ संघर्ष किया है और कई हजार लोगों को लड़ाई से विस्थापित होना पड़ा है, लेकिन अभी तक दोनों ने एक पूर्ण युद्ध से परहेज किया है।

हगरी ने कहा, कि सुबह के हवाई हमलों के बाद जल्द ही हमलों का एक और दौर होगा और उन्होंने लेबनानी नागरिकों से उन हमलों से पहले हिज्बुल्लाह के गढ़ों को खाली करने का आग्रह किया।

इलाक छोड़कर निकल जाइये- इजराइल

हगरी ने लेबनानी नागरिकों से कहा, कि वे "अपनी सुरक्षा के लिए खतरे से दूर रहें" और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के गढ़ों को खाली कर दें।

हगरी ने कहा, कि हिज्बुल्लाह मिसाइलों को संग्रहीत करने के लिए नागरिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करता है और नागरिकों के घरों को अपनी मिसाइलों और रॉकेटों के प्रक्षेपण स्थलों के रूप में उपयोग करता है - जो कि मध्य पूर्व में हमास सहित इजरायल विरोधी आतंकवादी समूहों की एक जानी-मानी प्रथा है।

हगरी ने कहा, कि "इजरायल के साथ सीमा के लगभग 80 किलोमीटर की दूरी में दर्जनों लेबनानी गांव बसे हुए हैं। 20 से ज्यादा वर्षों से, हिज्बुल्लाह ने घरों के अंदर अपने हथियार तैनात किए हैं और नागरिक बुनियादी ढांचे का सैन्यीकरण किया है। परिणामस्वरूप, हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन ने दक्षिणी लेबनान को युद्ध के मैदान में बदल दिया है।"

लेबनानी गांवों में नागरिकों के घरों के अंदर हिज्बुल्लाह द्वारा हथिया रखे जाने का उदाहरण देते हुए हगरी ने कहा, कि हिज्बुल्लाह लेबनानी गांवों में रहने वाली आबादी के पीछे छिपे हुए नागरिक घरों के अंदर क्रूज मिसाइल, रॉकेट, लांचर और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) जमा करता है।

हगारी ने कहा, "हम इन गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं, हथियारों का पता लगा रहे हैं और सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर हमलों से उन्हें नष्ट कर रहे हैं।"

हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमलों के अगले दौर से पहले, हगरी ने कहा कि लेबनानी ग्रामीणों को "आईडीएफ द्वारा प्रकाशित संदेश और चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए"। उन्होंने कहा, कि "यह आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए एक अग्रिम चेतावनी है। हम लेबनानी गांवों के नागरिकों को सलाह देते हैं, कि वे अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत खतरे से दूर चले जाएं।"

लेबनानी सीमा के साथ देश के उत्तर में हिज्बुल्लाह की लगातार रॉकेट-फायरिंग से विस्थापित हुए हजारों इजराइलियों का जिक्र करते हुए, हगरी ने कहा, कि सेना युद्ध के लक्ष्यों के मुताबिक काम कर रही है, जिसमें गाजा पट्टी में हमास को खत्म करना और साथ ही हिज्बुल्लाह द्वारा उत्पन्न खतरे को खत्म करना और इजराइल के उत्तर के निवासियों को सुरक्षित रूप से अपने घरों में लौटने में सक्षम बनाना शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+