इजराइल के गुस्से को देख गाजा से भागने लगे हजारों फिलिस्तीनी, हमास की अपील पड़ी फीकी

Israel-Hamas war: इजराइल और हमास की जंग के बीच गाजा पट्टी पर पलायन शुरू हो चुका है। इजराइल की सभी फिलीस्तीनियों को उत्तरी गाजा 24 घंटे के अंदर खाली करने के अल्टीमेटम के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लगातार स्थानीय लोग पलायन करने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि लोग सामान बांधकर दक्षिण गाजा की ओर दौड़ रहे हैं।

हालांकि, हमास ने इजराइल की चेतावनी को नजरअंदाज करने का ऐलान किया है। उसका कहना है कि गाजा पट्टी के निवासी कहीं न जाए। घर के अंदर ही रहे और इस जंग में डटे रहें। अपने घर छोड़ने की जरूरत नहीं है। इजराइल और हमास की जंग में गाजा की करीब 1.1 मिलियन आबादी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) ने अपने संचालन केंद्र और अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों को दक्षिणी गाजा भेज दिया है। जिससे गाजा खाली करने में मदद की जा सके।

Israel-Hamas war

तबाही के कगार पर गाजा
वहीं, गाजा पट्टी में अपने हमले के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में, इजराइल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और नाटो रक्षा मंत्रियों को मृत बच्चों और नागरिकों की ग्राफिक छवियां दिखाई और कहा कि वे हमास द्वारा मारे गए थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर को इजराइली समुदायों पर घातक हमले के बाद हमास को नष्ट करने की कसम खाई है। हालांकि, गाजा मानवीय तबाही के कगार पर है क्योंकि मरने वालों की संख्या 1,500 से अधिक हो गई है और महत्वपूर्ण आपूर्ति कम हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+