'महिलाओं से बलात्कार किया, बच्चों को मार डाला', भारत में रह रहे इजराइली भी सदमे में, हमास पर कही ये बात
Israel Hamas War News Update: इजराइल और हमास आतंकवादियों के बीच चल रहे भीषण युद्ध में गाजा सीमा के दोनों ओर 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें नागरिक भी शामिल हैं। खूनी संघर्ष और हिंसा ने न केवल इजराइल में, बल्कि भारत में रह रहे इजराइलियों पर भी प्रभाव डाला है। भारत में रह रहे इजराइली हमास के आतंक से सदमे में हैं।
इजराइल और हमास के बीच जारी खूनी संघर्ष में हर दिन मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, भारत में इजराइली युद्धग्रस्त राष्ट्र में अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों की हालत को लेकर डरे हुए हैं।

हमास आतंकियों इजराइल पर अचानक किए गए हमले से नाराज भारत में इजराइलियों ने उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर की है। ये वैसे लोग हैं, जो काफी वक्त से भारत में रह रहे हैं और कुछ ऐसे लोग हैं, जो भारत में घूमने आए थे लेकिन अब जल्द से जल्द देश वापस जाना चाहते हैं।
'मेरे भाई को गोली मार दी गई है...मैं डरी हुई हूं'
इंडिया टुडे के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रहने वाली एक इजराइली महिला केनेरियाट ने अपने परिवार के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि, उनका परिवार हमास के इस हैरान कर देने वाले हमले से बहुत डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमास के आतंकियों ने उनके घर पर बमबारी की थी। उसने कहा कि वह अपने भाई के संपर्क में है, जो इजराइली सेना में एक सैनिक है।
उन्होंने कहा, "मेरी चाची दक्षिणी इजराइल में रहती हैं। हमास के हमलों में उनके घर पर बमबारी की गई थी। मैं अपने भाई से बात कर रही हूं लेकिन मैं डरी हुई हूं। मेरे चचेरे भाई को गोली मार दी गई और वह बुरी तरह घायल है।"

'मुझे अपने देश वापस जाने में इतना डर कभी नहीं लगा...'
इजराइली महिला केनेरियाट ने यह भी कहा कि वह भारत में अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं, हालांकि वह इजराइल वापस जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि, 'मुझे इजराइल में अपने परिवार की परवाह है लेकिन मैं यहां भारत में अधिक सुरक्षित हूं। मुझे अपने देश वापस जाने में इतना डर कभी नहीं लगा।"
'वो महिलाओं का रेप रहे, बच्चों को भी मार रहे हैं...'
एक अन्य पर्यटक ने दक्षिणी इजराइल में एक संगीत समारोह में भाग लेने वाले कम से कम 260 लोगों की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है। उन्होंने (हमास) महिलाओं के साथ बलात्कार किया, उन्होंने बच्चों को मार डाला, उन्होंने संगीत समारोह में भाग लेने आए कई लोगों की हत्या कर दी। यह एक कठिन स्थिति है।"
कुल्लू में एक इजरायली पर्यटक शीरा ने कहा कि वह भारत सरकार से सहायता की मांग करती हैं...क्योंकि हमास के आतंकवादियों से लड़ रही है। शीरा ने कहा, "हमास और इजराइल के बीच जारी संघर्ष भयावह और क्रूर है, जिसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। मैं भारत के समर्थन के लिए आभारी हूं और बाकी दुनिया से इजराइल की स्थिति को समझने का आग्रह करती हूं। इजराइल का प्राथमिक उद्देश्य अपनी रक्षा करना है , दूसरों को नुकसान न पहुंचाएं।''












Click it and Unblock the Notifications