'बच्चों की चीखें सुनिए, हमास के दरिंदों ने इनके माता-पिता को मारा, इन्हें...', सामने आया दिल चीरने वाला Video

Israel Hamas war latest Update: हमास और इजराइल के बीच खूनी संघर्ष जारी है। बीते सप्ताह हमसा की ओर से इजराइल पर किए गए हमले में अब तक 1300 लोगों की मौत चुकी है। अब सोशल मीडिया पर हमास के आतंकियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हथियारबंद आतंकी छोटे-छोटे बच्चों को खिलाते दिख रहे हैं।

ये वीडियो हमास समूह ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के एक चैनल पर प्रसारित किया है और बताया है कि देखिए कैसे, हथियारबंद लोग कैद में बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। हमास ने 150 लोगों को बंधक बना लिया है और उसके साथ कई बच्चों को बंधक बनाया है।

Israel Hamas war latest Update

वहीं इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने भी इस वीडियो को शेयर कर हमास की दरिंदगी दिखाई है। इजराइल ने दावा किया है कि हमास ने इन बच्चों के माता-पिता की हत्या कर दी है।

इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने 7 अक्टूबर को किए हमास के हमले का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''आप उनकी (बच्चों) चोटें देख सकते हैं, उनकी चीखें सुनो, और उन्हें डर से कांपते हुए महसूस करें क्योंकि इन बच्चों को हमास के आतंकवादियों ने उनके ही घरों में बंधक बना लिया है और उनके माता-पिता अगले कमरे में मृत पड़े हैं। ये वे आतंकवादी हैं जिन्हें हम हराने जा रहे हैं।''

वीडियो में हमास के लड़ाके इजराइली बच्चों को पालने से उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक आतंकी 4 से 6 साल की उम्र के बच्चों को अपने गोद में लिए हुए है। इन सभी लड़ाकों के पास AK-47 असॉल्ट राइफल हैं।

वीडियो में एक लड़ाका एक रोते हुए नवजात को शांत करने के लिए एक बच्चों की गाड़ी को धक्का देते हुए भी दिखाई दे रहा है। वीडियो के अंत में, हमास का एक सदस्य एक बच्चे को एक कप पानी देते हुए "बिस्मिल्लाह" कहने के लिए कहता है। बच्चा यह कहता है, और कप ले लेता है। वीडियो की शुरुआत में उसी बच्चे को एक मेज पर बैठे और रोते हुए देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+