हमास की 'संसद' पर इजराइल का कब्जा, सेना ने लहराया इजराइली झंडा, स्पीकर की कुर्सी पर बैठे दिखे सैनिक
हमास के साथ जारी जंग के बीच इजराइली सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। गोलानी ब्रिगेड के आईडीएफ सैनिकों ने सोमवार को एक ऐतिहासिक तस्वीर साझा की जिसमें गाजा में हमास संसद भवन के अंदर इजराइल का झंडा दिखाया गया है।
इन तस्वीरों में सैनिकों की टीम को आतंकवादी संगठन हमास के विधान परिषद भवन में गर्व से इजराइली झंडे लहराते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को दिखाने के साथ इजराइल ने कहा है कि हमास ने गाजा पट्टी पर अपना नियंत्रण खो दिया है।

रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को इजराइल के नेशनल टीवी को संबोधित करते हुए कहा कि गाजा पट्टी पूरी तरह से हमारे नियंत्रण में है। गैलेंट ने कहा, "इजराइली सेना एक योजना के अनुसार काम करती है और सटीक खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए सटीकता, घातकता और वायु, समुद्र और भूमि बलों के बीच समन्वय के साथ मिशन को अंजाम देती है।"
इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा कि हमास के पास ऐसी कोई ताकत नहीं है जो आईडीएफ को रोक सके। इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि आईडीएफ हर बिंदु पर आगे बढ़ रहा है। हमास ने गाजा पर नियंत्रण खो दिया है, आतंकवादी दक्षिण से भाग रहे हैं, वहां के नागरिक ही हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं, और उन्हें सरकार पर कोई भरोसा नहीं है।
सेना का कहना है कि आईडीएफ हमलों ने हमास की 24 बटालियनों में से 10 को खत्म कर दिया है। इजराइली सेना ने युद्ध शुरू होने के 36 दिन बाद पहली बार हमास की स्थिति को लेकर अपना अनुमान दिया है।
आईडीएफ के अनुसार, हमास ने 30,000 लोगों के साथ युद्ध शुरू किया था, जिन्हें 24 बटालियनों से बनी पांच क्षेत्रीय ब्रिगेडों में विभाजित किया गया था, जिन्हें आगे 140 कंपनियों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक बटालियन में लगभग 1,000 से अधिक जवान थे।
बयान में कहा गया कि आईडीएफ की 188वीं ब्रिगेड के सैनिकों ने गाजा शहर के अल-कुद्स अस्पताल के क्षेत्र में सक्रिय एक आतंकवादी दस्ते को खत्म कर दिया, जब आईडीएफ सैनिकों पर एक एंटी-टैंक मिसाइल दागी गई, जिससे एक इजराइली टैंक को नुकसान पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications