Israel-Hamas: 'प्लीज मेरी दादी को रिहा करो', बुजुर्ग महिला को हमास के आतंकियों ने बनाया बंधक, घर से किया अगवा
Israel-Hamas War: 7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास की जंग को आज (बुधवार) 5वां दिन है। हमास के हमले के बाद इजराइल लगातार बमबारी कर रहा है। जंग में अब तक 2150 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई ऐसे दर्दनाक वीडियो भी सामने आए हैं, जिनको देखने के बाद किसी भी रूंह कांप जाए।
हमास के आतंकी महिला, बुजर्ग और बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। उनको बंधक बनाकर मौत के घाट उतार रहे हैं। तमाम ऐसी खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच एक बुजुर्ग दादी की वीडियो सामने आई है, जिसका परिवार उनकी रिहाई की गुहार लगा रहा है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जारी भयानक युद्ध के बीच हथियारबंद लोगों से घिरी एक गोल्फ कार में लेकर जा रही बुजुर्ग महिला की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई है।
85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का परिवार अब आगे आकर हमास के आतंकवादियों से उनकी रिहाई की गुहार लगा रहा है।परिवार अपने बुजुर्ग सदस्य की दवाओं को लेकर चिंतिंत है, क्योंकि वह दवाओं के सहारे ही जीवित है।
दादी को हमास के आतंकियों ने इजराइल स्थित उनके घर से अगवा कर लिया था। याफा अदार के रूप में पहचानी गई महिला को शनिवार को इजरायली क्षेत्रों में हमास के आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के दौरान बंधक बना लिया गया था। तस्वीरों में अदार को गाजा पट्टी में बंदूकधारियों से घिरा हुआ देखा गया था।
हमास आतंकवादियों द्वारा अपनी दादी के अपहरण से स्तब्ध उनकी पोती अदवा अदार ने स्काई न्यूज को बताया, "हमारे शरीर के हर इंच में दर्द होता है। हम उसके लिए बहुत डरे हुए हैं; वह बीमार है, और निश्चित रूप से उसके पास उसकी दवाएं नहीं हैं।"
कथित तौर पर याफा अदार के बारे में कहा जा रहा है कि वह गाजा में हमास आतंकवादियों के बंदी के रूप में है। स्काई न्यूज ने पोती के हवाले से कहा कि हम यह भी नहीं जानते कि वह अपनी दवा के बिना कितने समय तक जीवित रह सकती है। हम जो जानते हैं वह यह है कि उसकी दवा के बिना, वह बहुत दर्द में है।
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार आदर ने आखिरी बार अपने परिवार से शनिवार रात को एक संदेश के जरिए बात की थी, जिसमें उन्होंने सड़क पर लड़ाई की आवाज सुनने की बात कही थी। बता दें कि शनिवार सुबह हमास के अचानक हुए हमले के बाद से आतंकवादियों ने लगभग 100 लोगों का अपहरण कर लिया है। लापता लोगों में ब्रिटिश और अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications