Israel Hamas Deal: कौन हैं वो 7 चेहरे? जिनके दम पर असंभव डील हुई संभव, फर्स्ट फेज में रिहा होंगे ये 33 बंधक
Israel Hamas Deal: 15 महीने की भारी तबाही और संघर्ष के बाद आखिरकार इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम का समझौता हुआ। इस सीजफायर (Ceasefire) की घोषणा कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने 15 जनवरी 2025 को की।
समझौते के अनुसार, 19 जनवरी से सीजफायर लागू होगा। लेकिन, यह डील किन लोगों के दम पर मुमकिन हो पाई? आइए उन 7 अहम लोगों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस समझौते को साकार किया...

- डेविड बरनिया (David Barnea): इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के डायरेक्टर डेविड बार्निया ने इस डील में इजराइली टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने गाजा से बंधकों की रिहाई और सुरक्षा की रणनीतियां तय कीं।
- रोनेन बार (Ronen Bar): इजराइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेटके चीफ रोनेन बार ने फिलिस्तीनी कैदियों से जुड़े अहम मुद्दों को संभाला और समझौते को अंतिम रूप देने में भूमिका निभाई।
- ब्रेट्ट मैकगर्क (Brett McGurk): अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सलाहकार ब्रेट मैकगर्क ने इस समझौते का मसौदा तैयार किया। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत का समन्वय किया।
- शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी (Sheikh Mohammed bin Abdul Rahman Al Thani): कतर के प्रधानमंत्री ने इजराइल और हमास के बीच मध्यस्थता की। चूंकि इजराइल और अमेरिका का हमास से सीधा संपर्क नहीं था, इसलिए उन्होंने दोनों पक्षों के बीच संवाद का पुल बनाया।
- स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff): डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने इस डील को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए नेतन्याहू और कतर के प्रधानमंत्री के साथ कई बैठकें कीं।
- हसन रशद: मिस्र की जनरल इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर हसन रशद ने इजराइल और हमास के बीच कई गुप्त वार्ताओं का आयोजन किया।
- खलील अल-हया (Khalil al-Hayya): हमास की राजनीतिक शाखा के कार्यवाहक अध्यक्ष खलील अल-हया ने हमास की ओर से मिस्र और कतर के माध्यम से अमेरिका और इजराइल के साथ बातचीत की।

तीन चरणों में समझौता?
- बंधकों की अदला-बदली: 42 दिनों तक यह प्रक्रिया चलेगी।
- युद्ध का अंत: यह जंग हमेशा के लिए खत्म करने का लक्ष्य है।
- गाजा का पुनर्निर्माण: युद्ध से तबाह गाजा में पुनर्विकास होगा।
कौन हैं वे 33 बंधक, जिन्हें पहले चरण में रिहा किया जाएगा?
पहले चरण में जिन 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा, उनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें से कुछ नाम इस प्रकार हैं...
- लिरी अल्बाग
- इत्ज़िक एल्गारट
- करीना एरिएव
- ओहद बेन-अमी
- एरियल बिबास
- यार्डन बिबास
- केफिर बिबास
- शिरी सिल्बरमैन बिबास
- अगम बर्जर
- रोमी गोनेन
- डेनिएल गिल्बोआ
- एमिली दमरि
- सगुई डेकेल-चेन
- याइर हॉर्न
- ओमर वेनकर्ट
- अलेक्जेंडर ट्रौफ़ानोव
- अर्बेल येहुद
- ओहद याहलोमी
- एलिया कोहेन
- या लेवी
- नामा लेवी
- ओडेड लिफ़शिट्ज़
- गादी मोशे मोसेस
- अवेरा मेंगिस्टु
- श्लोमो मंसूर
- कीथ सीगल
- त्साही इदान
- ओफ़र काल्डेरन
- ताल शोहम
- डोरोन स्टीनब्रेचर
- ओमर शेम-टोव
- हिशाम अल सैयद
- एली शराबी
इनमें अधिकांश बंधक 7 अक्टूबर के हमास हमले के दौरान कैद किए गए थे।
हौथी नेता की चेतावनी
यमन के ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों ने इस समझौते को लेकर इजराइल को चेतावनी दी है। हौथी नेता अब्दुल मलिक अल-हौथी ने कहा कि अगर इजराइल इस समझौते का पालन नहीं करता, तो हमास के खिलाफ हमले जारी रहेंगे।
इजराइल-हमास समझौता मिडिल ईस्ट में शांति की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह 7 प्रमुख नेताओं की सूझबूझ और मेहनत का नतीजा है, जिनकी कोशिशों ने इस जंग को खत्म करने का रास्ता तैयार किया। अब यह देखना होगा कि यह समझौता कितनी स्थिरता ला पाता है।
(नोट- खबर का इनपुट द टाइम्स ऑफ इजराइल)
ये भी पढ़ें- Gaza Ceasefire Explained: 15 महीने की जंग, 46 हजार से ज्यादा मौतें, कैसे हुआ इजराइल और हमास में युद्धविराम?












Click it and Unblock the Notifications