Israel Hamas ceasefire: हमास सीजफायर के लिए हो गया तैयार, इन 3 शर्तों पर रोक देगा जंग, इजराइल को होगा कबूल?

इजराइल और हमास का जंग आज पांचवें महीने में प्रवेश कर गया है। 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले से ये जंग शुरू हुआ था। अब हमास ने इजराइल को सीजफायर का एक प्रस्ताव सौंपा है। यदि इजराइल ये प्रस्ताव मान लेता है ये 4 महीने से चल रही जंग जल्द खत्म हो सकती है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने इजराइल को तीन चरणों वाले पूर्ण युद्धविराम का प्रस्ताव सौंपा है। इस तीन चरणों वाले प्रस्ताव गाजा में बंधकों की रिहाई के बदले में युद्धविराम और मानवीय सहायता का प्रावधान शामिल है


Hamas responds to ceasefire offer

अगर इजराइल, हमास के तीन चरणों वाले प्रस्ताव को मान लेता है तो उम्मीद की जा सकती है कि ये युद्ध समाप्त हो जाएगा। हमास ने यह प्रस्ताव पिछले सप्ताह क़तर और मिस्र के मध्यस्थों द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के जवाब में भेजा है। हमास के वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद नज्जल द्वारा सीएनएन को इसके वास्तविक होने की पुष्टि की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्येक चरण को 45 दिनों तक चलाने की योजना है। पहला चरण इजराइली बंधकों की रिहाई पर केंद्रित है। इसमें इजराइली जेलों में बंद सभी फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले हमास सभी इजराइली महिला बंधकों, 19 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों, बुजुर्गों और बीमारों को रिहा कर देगा।

इसके अतिरिक्त, इस चरण में सैन्य अभियानों पर अस्थायी रोक, गाजा में आबादी वाले क्षेत्रों से इजराइली बलों की वापसी और पुनर्निर्माण प्रयासों की शुरुआत शामिल है।

दूसरे चरण का उद्देश्य सैन्य अभियानों की पारस्परिक समाप्ति को जारी रखने और पूर्ण शांति की वापसी के लिए आवश्यकताओं पर वार्ता समाप्त करना है। इसमें गाजा में सभी पुरुष बंधकों की रिहाई, मानवीय उपाय, गाजा की सीमाओं से इजराइली बलों की वापसी और व्यापक पुनर्निर्माण शामिल है। इसे आसान भाषा में कहें तो इस चरण में पुरुष बंधकों कि रिहाई होगी।

तीसरे चरण में लड़ाई में मारे गए लोगों के अवशेषों का आदान-प्रदान किया जाएगा। हमास ने अमेरिका को छोड़कर मिस्र, कतर, तुर्की, रूस और संयुक्त राष्ट्र को समझौते के गारंटर के रूप में प्रस्तावित किया है।

प्रस्तावों के मुताबिक, हमास ने उम्मीद जताई है कि सीजफायर के तीसरे चरण के अंत तक दोनों पक्ष युद्ध की समाप्ति से जुड़े एक समझौते पर पहुँच जाएंगे। इजराइल की तरफ से अभी तक हमास के युद्धविराम प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालाँकि, वार्ता से परिचित एक इजराइली अधिकारी ने जोर देकर कहा कि इजराइल हमास के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गाजा में संघर्ष विराम के मुद्दे पर इजराइली नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। एंटनी ब्लिंकन जंग शुरू होने के बाद चार महीनों में पांचवीं बार मिडिल-ईस्ट के दौरे पर पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+