आज गाजा में 12 घंटों के लिए होगा 'संघर्ष विराम'

gaza
गाजा। संयुक्त राष्ट्र एवं अमेरिका के तमाम प्रयासों ने बाद आखिरकार इजरायल और आतंकी संगठन हमास ने संघर्षविराम के लिए समर्थन दिया है। इजरायल ने कहा है कि वह गाजा पर अपने हमलों को आज 12 घंटे के लिए रोक देगा। इजरायल आज अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार सुबह पांच बजे से मानवीय जरुरतों के लिए संघर्ष विराम का पालन करेगी।

वहीं, इजरायल-गाजा के संघर्ष मामले में फिलीस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के सहयोगी तुर्की और कतर के विदेश मंत्री आज पेरिस में अमरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ बैठक करेंगे। इन दोनों देशों पर अमरिका का दबाव है कि वह हमास को संघर्षविराम के लिए राजी करे। बैठक में फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली के विदेश मंत्री भी होंगे।

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि हमले से पहले गाजा के नागरिको को अपने इलाके को खाली करने की चेतावनी दी गई थी, उन्हें लौटने से परेहज करना चाहिए। इसके साथ ही इजरायली सेना ने कहा कि अगर हमास इस युद्धविराम का उल्लंघन करता है तो हमारी सेना इस पर जवाबी कार्रवाई करेगी। साथ ही सेना ने कहा कि समझौते के तहत वह गाजा पट्टी के अपने नियंत्रण वाले इलाके में बनी सुरंगों को नष्ट करने का काम जारी रखेगी।

हमास के लोगों को आगाह किया है कि वे उन इमारतों और स्थानों का दौरा नहीं करें, जहां बम गिराए गए हैं, क्योंकि इन जगहों पर विस्फोटक साम्रगी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+