इजरायल में तीसरा लॉकडाउन, नेतन्याहू ने कही थी रिकॉर्ड वैक्सीनेशन की बात

तेल अवीव। Third Locldown in Israel: इजरायल में कोरोना वायरस के चलते तीसरा लॉकडाउन लागू हो गया है। ये तब हो रहा है जब हाल ही में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विश्व रिकॉर्ड वैक्सीनेशन की बात कही थी। कोरोना वायरस केस बढ़ने के चलते नेतन्याहू सरकार ने तीन दिन पहले एक बार फिर से देश में लॉकडाउन लगाने की बात कही थी।

Benjamin Netanyahu

इजरायल के समय अनुसार रविवार को शाम 5 बजे से लॉकडाउन लागू हो गया। इसके तहत लोगों को अपने घर से एक किमी के दायरे तक रहने को कहा गया है। हालांकि इसमें मेडिकल और जरूरी चीजों के लिए छूट दी गई है।

इजरायल के तीसरे लॉकडाउन में पिछले की तुलना में एक बड़ा अंतर यह है कि इस बार स्कूलों में बच्चों को अधिक संख्या में आने की अनुमति दी गई है। इस बार ग्रेड एक से चार तक के बच्चों को स्कूल आने की अनुमति दी गई है। साथ ही ग्रेड 11 और 12 में पढ़ने वाले छात्रों की क्लास खुली रहेंगी। इजरायल की राष्ट्रीय बाल परिषद ने सरकार के ग्रेड 5 से 10 तक के स्कूलों को बंद करने को लेकर सरकार के फैसले की आलोचना की है।

बीते शनिवार को ही इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा था कि सरकार एक महीने के अंदर एक चौथारी लोगों को वैक्सीन देने की योजना बना रही है। इजरायल की आबादी के हिसाब से ये संख्या 2.25 करोड़ होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कई दवा निर्माता कंपनियों से बात हुई है और उन्हें वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में आश्वस्त किया गया है। नेतन्याहू ने कहा था कि एक महीने में इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन एक विश्व रिकॉर्ड होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+